HomeChhattisgarhCG Rajyotsav 2025 : नवा रायपुर में आज अंकित तिवारी नाइट -...

CG Rajyotsav 2025 : नवा रायपुर में आज अंकित तिवारी नाइट – सुर, संस्कृति और स्टारडम का महासंगम…

Date:

Related stories

CG Rajyotsav 2025 : रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का चौथा दिन सुर, संगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम बनने जा रहा है। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अंकित तिवारी, जिनकी आवाज़ “सुन रहा है ना तू...” और “तेरी गलियां…” जैसे हिट गानों से हर दिल में बस चुकी है, आज नवा रायपुर के राज्योत्सव मंच पर सुरों की बारिश करने वाले हैं। उनकी मधुर आवाज़ से नवा रायपुर की शाम रूमानी और जोश से भर उठेगी।

CG Rajyotsav 2025 : सांस्कृतिक रंगों से सजेगा चौथा दिन

राज्योत्सव परिसर में आज शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला की शुरुआत होगी। आरंभ में कलाकेंद्र रायपुर बैंड अपनी जोशीली प्रस्तुति से माहौल को संगीत से सराबोर करेगा। इसके बाद स्टार नाइट में छत्तीसगढ़ी सुरों के सम्राट प्रकाश अवस्थी मंच संभालेंगे और अपनी गायकी से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे।

READ MORE : CG Rajyotsav 2025 : इस बार छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 5 दिन का होगा : PM मोदी करेंगे शुभारंभ….

वहीं प्रसिद्ध लोकगायिका कविता वासनिक “अनुराग धारा” की मनमोहक प्रस्तुति के साथ छत्तीसगढ़ की लोक-संवेदना को सुरों में पिरोएंगी। तिलकराज साहू अपनी लोकधारा की अनूठी झलक पेश करेंगे, जो राज्य की परंपराओं को मंच पर जीवंत बनाएगी।

लोक और बॉलीवुड का अनोखा संगम

राज्योत्सव का यह संगीतमय दिन लोककला और आधुनिक संगीत का ऐसा संगम बनेगा, जहाँ छत्तीसगढ़ की मिट्टी की महक बॉलीवुड के सुरों से मिलकर एक नया रंग रचेगी। दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जो इस ऐतिहासिक शाम के गवाह बनेंगे।

READ MORE : Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : राज्योत्सव की पार्किंग में व्यस्त पटवारी…….

आगामी दिन और भी खास

राज्योत्सव का आकर्षण यहीं खत्म नहीं होगा। 5 नवम्बर को भी प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियाँ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाएँगी। राज्योत्सव मंच पर देशी-विदेशी कलाकारों का मिलन एक बार फिर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा को जीवंत करेगा।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here