रविवि की फिर बड़ी गलती… 70 नंबर की परीक्षा में छात्र को मिले 74 अंक…..

Parivesh

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (रविवि) एक बार फिर अपनी परीक्षा प्रणाली की लापरवाही के कारण विवादों में है। इस बार मामला एक छात्र को निर्धारित कुल अंकों से अधिक अंक देने का है। लॉ विभाग के बीएएलएलबी छात्र को 70 अंकों की परीक्षा में 74 अंक दे दिए गए।

छात्र ने जब अंकसूची देखी, तो वह चौंक गया और तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की। मामले की जांच में गलती की पुष्टि हुई और प्रशासन ने अपनी भूल मानी। साथ ही, इसे तकनीकी त्रुटि बताते हुए सुधार की बात कही। यह घटना विश्वविद्यालय की मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर एक बार फिर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *