jaipur road accidents : डंपर का कहर, 50 को रौंदा, 11 की मौतें, कार को टक्कर मारने के बाद 5 गाड़ियों से टकराई

jaipur road accidents : जयपुर : जयपुर में सोमवार दोपहर हरमाड़ा इलाके में एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे शहर को हिला दिया। तेज रफ्तार और बेकाबू डंपर ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 18 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कई मृतकों के शरीर के अंग अलग हो गए और सड़क पर चारों ओर खून फैल गया।

jaipur road accidents : पुलिस के अनुसार, हादसा हरमाड़ा के लोहा मंडी क्षेत्र में दोपहर करीब 1 बजे हुआ। डंपर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की दिशा से रोड नंबर 14 से हाईवे की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसका ब्रेक फेल हो गया और वह अनियंत्रित होकर आगे खड़ी और चल रही गाड़ियों को कुचलता चला गया। करीब 300 मीटर तक वाहनों को रौंदते हुए उसने मौत का मंजर पैदा कर दिया।

jaipur road accidents : हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र के अनुसार, डंपर उस समय खाली था और तेज रफ्तार में था। उसने पहले एक कार को टक्कर मारी, फिर बाइक और ऑटो रिक्शा समेत कई वाहनों को कुचल दिया। कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए।

jaipur road accidents : स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। घायलों को कांवटिया हॉस्पिटल और एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को अलर्ट पर रखा है।

jaipur road accidents : हरमाड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक डायवर्ट किया और मृतकों के शवों को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। डंपर को क्रेन की मदद से हटाया गया। हादसे के कारण लोहा मंडी रोड और VKI क्षेत्र में लंबा जाम लग गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद सड़क पर गाड़ियों के मलबे और शवों का ढेर लग गया था। लोग घायलों की मदद के लिए अपने कपड़ों से उनके शरीर को ढक रहे थे। पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

READ MORE: 

Rewa Sanjay Gandhi Hospital Chori : संजय गांधी अस्पताल में चोरों का आतंक, मरीजों के परिजनों के 6 मोबाइल गायब…

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डंपर का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और वाहन की तकनीकी जांच की जा रही है।

jaipur road accidents : स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लोहा मंडी क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए, क्योंकि यहां की सड़कें संकरी हैं और ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

jaipur road accidents : इस भयावह हादसे ने पूरे जयपुर को स्तब्ध कर दिया है। शहर में शोक का माहौल है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक ओवरस्पीड और लापरवाही के कारण निर्दोष लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories