Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Gwalior News : ग्वालियर में अनाज में रखे कीटनाशक से बनी जहरीली...

Gwalior News : ग्वालियर में अनाज में रखे कीटनाशक से बनी जहरीली गैस: चार वर्षीय बच्चे की मौत, तीन लोग बेहोश

0
139
Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर/ भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंटो पार्क इलाके में अनाज में रखे कीटनाशक से जहरीली गैस बनने से एक चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई और तीन लोग बेहोश हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

 

Gwalior News : दरअसल ग्वालियर के पिंटो पार्क स्थित एक मकान में अनाज की बोरियों में रखे कीटनाशक से बनी जहरीली गैस के चलते बड़ा हादसा हो गया। जहाँ शिवकुमार यादव के मकान में अनाज की सुरक्षा के लिए रखी गई कीटनाशक से जहरीली गैस बन गई जिससे किराएदार के मासूम बालक वैभव शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

Gwalior News : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच प्रारंभ कर दी है। सीएसपी अतुल सोनी के मुताबिक प्रथमदृष्टया मकान मालिक ने गोहद से लाकर अपने मकान में रखे अनाज में कीटनाशक की 15 से 20 गोलियां रखी थी जिससे गैस बनी और हादसा हुआ एफएसएल की टीम ने सैम्पल कलेक्ट किए हैं और कीटनाशक जब्त कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है,

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here