Friday, May 15, 2026
41.6 C
Raipur

Air Show Raipur : किसान-पुत्र भरेगा शौर्य की उड़ान, महासमुंद के गौरव पटेल नवा रायपुर में उड़ाएंगे ‘सूर्यकिरण’ टीम का लीड जेट….

Air Show Raipur : नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर का आसमान एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है, जहाँ सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के नौ हॉक जेट अपनी कलाबाजियां दिखाएंगे। इस हैरतअंगेज एयर शो में जो पायलट टीम के लीड विंगमैन के रूप में सबसे आगे उड़ान भरेंगे, वो कोई और नहीं, बल्कि महासमुंद जिले के अर्जुनी गांव के किसान-पुत्र गौरव पटेल होंगे।

Air Show Raipur : 32 वर्षीय विंग कमांडर गौरव पटेल (W/Cdr Gaurav Patel) 5 नवंबर को छत्तीसगढ़ के रजत जयंती समारोह में अपनी धरती के ऊपर शौर्य का प्रदर्शन करेंगे।

दादा का NCC बैज छूकर देखा था सपना

गौरव पटेल का यह सफर ज़मीन से आसमान तक पहुंचने की एक प्रेरणादायक कहानी है। वह बताते हैं कि इस सपने की शुरुआत पांचवी कक्षा में तब हुई, जब उन्होंने अपने दादा श्याम कुमार पटेल का NCC बैज छुआ था। गौरव कहते हैं, “सर, सपना था कि एक दिन अपनी धरती के ऊपर फाइटर जेट उड़ाऊं। 5 नवंबर को वो सपना सच हो रहा है।” उनकी आवाज़ में आज भी अपने गांव की मिट्टी की सादगी महसूस होती है।

READ MORE : Raipur Air Show : भारतीय वायु सेना का एयर शो : सूर्य किरण टीम की प्रस्तुति पर आज होगी प्रेस वार्ता….

‘देश से बड़ा कुछ नहीं’

गौरव के पिता कमल किशोर पटेल आज भी सुबह चार बजे उठकर खेत पर धान की नर्सरी देखते हैं। 90 वर्षीय दादाजी ने गौरव को सिर्फ एक ही सीख दी: “देश से बड़ा कुछ नहीं।” यही एक बात पिथौरा के प्राइमरी स्कूल से लेकर NDA और फिर Air Force Academy तक की उनकी यात्रा का आधार बनी। 2013 में हैदराबाद से विंग्स लगने के बाद, गौरव अब तक थाईलैंड, UAE, श्रीलंका और UK सहित 7 देशों में 700 से अधिक एयर शो कर चुके हैं। इतनी बड़ी उपलब्धि के बावजूद, गांव की गलियों में उन्हें आज भी “कमल किशोर का लाल” कहकर पुकारा जाता है।

गौरव पटेल की शौर्य यात्रा की मुख्य बातें
प्रारंभिक शिक्षा: क्लास 5 में सैनिक स्कूल रीवा
सफलता: 2009 में NDA लिखित और SSB क्रैक
पंख लगे: 2013 में एयर फ़ोर्स एकेडमी, हैदराबाद
अनुभव: 11 साल का सफर, 1,800 फ्लाइंग ऑवर्स
उपलब्धि: 7 देशों में 700+ एयर-शो में भागीदारी
Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

बालाघाट में मंदिर चोर गैंग का पर्दाफाश,पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह पकड़ा

mp news-balaghat-temple-theft-gang: बालाघाट पुलिस ने मंदिरों में लगातार हो...

Related Articles

Popular Categories