HomeChhattisgarhGwalior Crime : ग्वालियर में देर रात चली गोलियां: हिस्ट्रीशीटर रिंकू कमरिया...

Gwalior Crime : ग्वालियर में देर रात चली गोलियां: हिस्ट्रीशीटर रिंकू कमरिया समेत पांच पर आरोप, दो युवक घायल

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Gwalior Crime : ग्वालियर उपनगर में देर रात गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, अपने दोस्त को छोड़कर घर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने टारगेट कर फायरिंग की। गोलीबारी में उसके साथ मौजूद एक अन्य साथी को भी गोली लगी। घायलों की पहचान विजय गौर और हाकिम पाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर बदमाशों ने हमला किया।

Gwalior Crime : विजय को चार गोलियां लगीं, जिनमें एक गोली उसके दाहिने हाथ में धंसी, जबकि हाकिम के पैर में एक गोली लगी। दोनों को पुलिस की मदद से हजीरा स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

READ MORE: Khandwa Fake Currency Case : नकली नोट मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय ने मदरसों को घेरा, बोले- बाहर के लोग चला रहे अवैध धंधे, देखें वीडियो…

Gwalior Crime : घायल युवक ने बयान में बताया कि गोली चलाने वालों में रिंकू कमरिया, छोटू यादव, अनिल यादव, मनीष यादव और जीतेंद्र यादव शामिल थे। इनमें रिंकू कमरिया पुराना हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया जा रहा है, जो पहले भी कई वारदातों में शामिल रह चुका है। पुलिस को घटनास्थल से चले हुए कारतूस मिले हैं और पूरे मामले की जांच जारी है। यह घटना उपनगर ग्वालियर के किला गेट थाना क्षेत्र की है।

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here