Raipur Property Dealer Assault : समाजसेवी प्रॉपर्टी डीलर को घर और ससुराल वालों ने पीटा, 10 लोगों पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला…

Raipur Property Dealer Assault : रायपुर। राजधानी रायपुर में रिश्तों की मर्यादा तोड़ देने वाली घटना सामने आई है। आमानाका इलाके के हर्षित फॉर्च्युना अपार्टमेंट में एक समाजसेवी और प्रॉपर्टी डीलर को उसके ही घरवालों और ससुराल पक्ष के लोगों ने बुरी तरह पीट दिया। मामला सोमवार रात का बताया जा रहा है।

Raipur Property Dealer Assault : जानकारी के मुताबिक, कोटा बड़ा भवानी नगर निवासी ईश्वर साहू (प्रॉपर्टी डीलर और समाजसेवी) 30 अक्टूबर की रात एक परिचित महिला के घर भोजन करने पहुंचे थे। इसी दौरान मौके पर उनके घर के सदस्य और ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए। वहां पहले गाली-गलौज हुई और फिर देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई। ईश्वर साहू के बेटे मनीष ने पिता पर हमला करते हुए उनका मोबाइल पटककर तोड़ दिया। वहीं, महिलाओं ने भी मारपीट में हिस्सा लिया।

READ MORE : PM Modi Raipur visit :PM मोदी की सुरक्षा में तैनात प्रधान आरक्षक की मौत से मचा हड़कंप, रायपुर में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम के बीच हुई दुखद घटना

घटना के बाद कॉलोनी में भारी हंगामा मच गया। आसपास के लोग शोर सुनकर बाहर निकल आए और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने महिला के साथ भी हाथापाई की, जिससे उसके नाक और मुंह से खून निकल आया। दोनों को चेहरे, पीठ और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित ईश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि यह पहली बार नहीं है — परिवार और ससुराल वाले पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। आमानाका पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है, जिनमें ईश्वर के पुत्र, पुत्री और ससुराल पक्ष के सदस्य शामिल हैं।

READ MORE : PM Modi Raipur Visit: एयरपोर्ट पर डिप्टी CM अरुण साव, विजय शर्मा और BJP नेताओं ने किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अपार्टमेंट परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नाराजगी जताई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories