Monday, February 9, 2026
19.1 C
Raipur

PM Surya Ghar Yojana Bribery : पीएम सूर्यघर योजना में रिश्वतखोरी, महिला अभियंता निलंबित, संविदा कर्मी की सेवा समाप्त

PM Surya Ghar Yojana Bribery : रायपुर : रायपुर में पीएम सूर्यघर योजना के कार्य में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। पैसों की मांग करने पर बिजली विभाग की महिला कनिष्ठ अभियंता एलिन कुजूर को निलंबित कर दिया गया है, जबकि संविदा लाइन परिचारक हरिओम साहू की सेवा समाप्त कर दी गई है।

PM Surya Ghar Yojana Bribery : पूरा मामला नगर संभाग अंतर्गत चंगोराभाठा जोन का है, जहां पीएम सूर्यघर योजना के तहत घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने का काम चल रहा है। वेंडर से नेट मीटरिंग कार्य के लिए 6 हजार रुपये की मांग की गई थी। संविदा कर्मी ने इस रकम में महिला अभियंता को भी हिस्सा देने की बात कही थी।

 

READ MORE: Dhamtari Murder : धारदार हथियार से युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

 

 

PM Surya Ghar Yojana Bribery : वेंडर ने बातचीत की रिकॉर्डिंग कर उच्च अधिकारियों को शिकायत दी, जिसके बाद दोनों पर कार्रवाई की गई। बिजली विभाग ने तत्काल प्रभाव से महिला अभियंता को निलंबित किया और लाइन परिचारक की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

छत्तीसगढ़ में मौसम बना स्थिर, अगले 3 दिनों में हल्की गर्मी का अनुमान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की दिव्य भस्म आरती, जयघोष से गूंजा उज्जैन

उज्जैन : उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds