Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Gwalior News : चलती गाड़ी में लगी आग, अधिकारी की फैमिली बाल-बाल...

Gwalior News : चलती गाड़ी में लगी आग, अधिकारी की फैमिली बाल-बाल बची, शॉर्ट सर्किट से हादसा

Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर में उस समय हड़कंप मच गया जब चलती गाड़ी अचानक आग की लपटों में घिर गई। यह घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के सांची दुग्ध संघ कार्यालय के पास की है। गाड़ी मध्य प्रदेश शासन की बताई जा रही है और यह बिजली विभाग से संबंधित थी।

Gwalior News : जानकारी के अनुसार, गाड़ी में बिजली विभाग के अधिकारी की फैमिली सवार थी। अचानक चलती गाड़ी में धुआं उठने लगा, जिसके बाद ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोक दी और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही पलों में गाड़ी पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

Gwalior News : सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। ड्राइवर की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here