asha-usha-workers : मध्य प्रदेश में 17 नवंबर से आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल, तीन महीने से बकाया भुगतान न मिलने पर आंदोलन का ऐलान

Sanjay Sahu

asha-usha-workers : इंदौर : मध्य प्रदेश में आशा, ऊषा और आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा ने प्रोत्साहन राशि और बकाया भुगतान को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है। संगठन ने मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो 17 नवंबर 2025 से प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी।

asha-usha-workers : मोर्चा की ओर से बताया गया कि राज्यभर में आशा और पर्यवेक्षकों को पिछले तीन महीनों से वेतन और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ है। दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के मौके पर भी भुगतान न होने से आशा कार्यकर्ता बेहद निराश और आक्रोशित हैं।

 

 

 

 

asha-usha-workers : संगठन ने आरोप लगाया कि विभाग ने कई बार आदेश जारी कर 5 तारीख तक नियमित भुगतान का निर्देश दिया था, लेकिन आज तक इसे अमल में नहीं लाया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की ओर से जारी राशि का समय पर वितरण न होने से फील्ड में काम कर रही आशाओं को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

asha-usha-workers : मोर्चा ने चार प्रमुख मांगें रखी हैं

1. सभी बकाया वेतन और प्रोत्साहन राशि का तत्काल भुगतान किया जाए।
2. केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई राशि का एरियर सहित भुगतान किया जाए।
3. प्रत्येक माह की 5 तारीख तक नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
4. वेतन भुगतान की पर्ची प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को दी जाए।

asha-usha-workers : संयुक्त मोर्चा ने निर्णय लिया है कि 17 नवंबर को प्रदेशभर में 24 घंटे का धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और ज्ञापन सौंपा जाएगा। आंदोलन की सूचना 3 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों में दी जा रही है। आशा ऊषा आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन (सीटू) ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *