Maa Narmada Project Jabalpur : माँ नर्मदा के घाटों का होगा कायाकल्प….

Parivesh
Maa Narmada Project Jabalpur

Maa Narmada Project Jabalpur : जबलपुर | जबलपुर के समदड़िया होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने माँ नर्मदा के घाटों के पुनर्विकास की विस्तृत योजना प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही इस परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि गौरीघाट,दरोगाघाट, उमाघाट, सिद्धघाट और जिलहरीघाट को एकरूपता दी जाएगी।

Maa Narmada Project Jabalpur : खारीघाट पर जलकुंड,चेंजिंग रूम, तीर्थ पुरोहितों के बैठने की व्यवस्था और मुंडन स्थल बनाया जाएगा। दरोगा घाट पर भव्य नाव घाट और माँ नर्मदा की गाथा को दर्शाते म्युरल्स होंगे। संध्या आरती के लिए पाँच दिव्य मंच बनेंगे, जहाँ श्रद्धालु भक्ति में लीन हो सकेंगे। वर्षा ऋतु में भी आरती निर्बाध रूप से जारी रहे,इसके लिए विशेष संरचना बनाई जाएगी।

READ MORE : Jabalpur Tractor Rally : किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, बिना ट्रेनिंग कार्रवाई हुई तो आंदोलन’ की चेतावनी….

गौरीघाट से ग्वारीघाट तक पैदल पथ विकसित होगा। वाहनों का प्रवेश निषेध होगा। पाँच स्थानों पर 900 टू व्हीलर और 700 फोर व्हीलर की पार्किंग व्यवस्था होगी। संयुक्त कंट्रोल रूम और वॉच टावर से सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। घाटों पर सौर ऊर्जा से चलने वाली एलईडी लाइटें लगेंगी।

अंडरग्राउंड ड्रेनेज, एंटी स्किड पत्थर और वॉटर जेट से सफाई की व्यवस्था होगी। माँ नर्मदा की जलधारा को प्रदूषण-मुक्त रखने के लिए विशेष चैनल बनाया जाएगा…छोटे-बड़े मंदिरों को पुनःस्थापित किया जाएगा। जिलहरी घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भव्य मंच बनेगा।

READ MORE : Jabalpur : रेलवे ट्रेनों में चोरी, जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

तीर्थ पुरोहितों के लिए बैठने की व्यवस्था और निर्माल्य विसर्जन के लिए जलकुंड भी निर्धारित किया गया है। स्थायी दुकानों का निर्माण होगा जहाँ श्रद्धालु पूजन सामग्री खरीद सकेंगे। वृद्ध और दिव्यांगों के लिए ई-कार्ट की सुविधा होगी। प्रसाद वितरण के लिए विशेष स्थान बनाया जाएगा…

गौरीघाट मुक्तिधाम को अत्यंत व्यवस्थित मोक्षधाम का स्वरूप देने की योजना भी तैयार की गई है…माँ नर्मदा की सेवा का यह पुण्य अवसर जबलपुर को आध्यात्मिक पर्यटन के नए आयाम देगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भूमि पूजन के साथ ही यह सपना साकार होने की दिशा में पहला कदम होगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *