Chhatteesagadh Rajat Jayantee : रजत जयंती पर छत्तीसगढ़ को मिली दो बड़ी सौगातें — पीएम मोदी ने किया विधानसभा भवन और संग्रहालय का उद्घाटन

VIKASH KHALKHO

Chhatteesagadh Rajat Jayantee : रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रजत महोत्सव (Silver Jubilee Celebration) का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पाँच हितग्राहियों को मकानों की चाबियाँ सौंपी और छत्तीसगढ़ की जनता को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ी भाषा में करते हुए कहा – “जम्मो भाई-बहनी, लइका, सियान मन ल हाथ जोड के नमस्कार।” उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के आतंक से मुक्त होकर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “कुछ लोग संविधान की किताब हाथ में रखकर दिखावा करते हैं, लेकिन समाज के साथ छलावा करते हैं। दशकों तक इन लोगों ने गरीबों और वंचितों के साथ अन्याय किया।”

Chhatteesagadh Rajat Jayantee :
मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के जीवन को सशक्त बनाने के लिए दवाई, कमाई, पढ़ाई और सिंचाई जैसी बुनियादी जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का एक नया मंदिर – नई विधानसभा – मिल रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने जनजातीय संग्रहालय का उद्घाटन किया और परिसर का अवलोकन किया।

Read More : Amit Jogi house arrest : अमित जोगी हाउस अरेस्ट: पीएम मोदी के कार्यक्रम में काले कपड़े पहनकर जा रहे थे, पुलिस ने किया नजरबंद

कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पीएम मोदी ने विधानसभा परिसर में पौधारोपण भी किया और अपनी मां के नाम एक पौधा लगाया।

Chhatteesagadh Rajat Jayantee :
पीएम मोदी ने अपने दौरे के दौरान ब्रह्मकुमारी शांति शिखर में खुमरी पहनकर आशीर्वाद लिया और सत्य साईं अस्पताल में हार्ट सर्जरी से ठीक हुए एक बच्चे को गले लगाया। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *