Road accident : राजकुमार ब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसा — मेडिकैप्स कॉलेज की बस की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल

Road accident :  इंदौर। शहर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के राजकुमार ब्रिज पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब मेडिकैप्स कॉलेज की बस ने एक पल्सर बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, बाइक सवार दो युवक देवी सिंह बघेल और प्रेम कुमार मंडलोई राजकुमार ब्रिज से अपने घर लौट रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही मेडिकैप्स कॉलेज की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवी सिंह बघेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेम कुमार मंडलोई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Road accident : 
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। एमजी रोड थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बस चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया।

Road accident : 
पुलिस प्रवक्ता राजेश दंडोतिया ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राजकुमार ब्रिज पर स्पीड लिमिट और ट्रैफिक नियंत्रण के ठोस इंतजाम किए जाएं, ताकि इस तरह के हादसे दोबारा न हों।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories