Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Foundation day : मध्य प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस : बुरहानपुर में...

Foundation day : मध्य प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस : बुरहानपुर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विकास प्रदर्शनी से गूंजा उत्सव

Foundation day : बुरहानपुर। मध्य प्रदेश शनिवार को अपने 70वें स्थापना दिवस का जश्न मना रहा है। इस अवसर पर बुरहानपुर में जिला प्रशासन की ओर से परमानंद गोविंद जीवाला ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में सांसद, विधायक, महापौर सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल रहे। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश अब विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाए, और मध्य प्रदेश इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।”

Foundation day :
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, इसके बाद बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया। प्रदर्शनी में प्रदेश की विकास यात्रा, जनकल्याण योजनाओं, उद्योग और पर्यटन क्षेत्र में हुई प्रगति को दर्शाया गया था।

सांसद पाटिल ने कहा कि इस वर्ष स्थापना दिवस की थीम ‘उद्योग और रोजगार’ पर केंद्रित है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसरों का लाभ उठाकर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में भागीदार बनें।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के गठन से लेकर अब तक की उपलब्धियों को याद किया और कहा कि ‘मध्य प्रदेश अब विकास की नई कहानी लिख रहा है।’

Share The News
Previous articleRoad Accident : बुरहानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : डंपर की टक्कर से महिला की मौत, तीन लोग घायल — एक की हालत गंभीर
Next articleCG News : गले में सिक्का फंसने से मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here