Road Accident : बुरहानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : डंपर की टक्कर से महिला की मौत, तीन लोग घायल — एक की हालत गंभीर

VIKASH KHALKHO

Road Accident :  गोपाल देवकर/बुरहानपुर। जिले के इंदौर–इच्छापुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एनएच निर्माण कार्य में लगे डंपर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना इच्छा देवी मंदिर के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर तेज रफ्तार से आ रहा था और अचानक सामने से जा रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

https://www.youtube.com/watch?v=Auqds8OpFXI

सूचना मिलते ही सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर, और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एनएच के निर्माण कार्य में लगे डंपर लापरवाहीपूर्वक तेज गति से सड़कों पर दौड़ाए जा रहे हैं, जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं।

Road Accident : 
अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान ने बताया कि “घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

Road Accident : 
वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि “सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक मरीज की स्थिति नाजुक है और उसका इलाज जारी है।”

घटना के बाद शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि हाईवे पर चल रहे डंपरों की गति और लापरवाही पर सख्त निगरानी रखी जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *