MapmyIndia : गूगल मैप्स को टक्कर देगा स्वदेशी ऐप Mappls, अब दिखाएगा लाइव डेटा

MapmyIndia :  नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अब मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने देश के स्वदेशी नेविगेशन ऐप Mappls MapmyIndia के साथ एक अहम समझौता (MoU) किया है। इस साझेदारी के तहत अब दिल्ली मेट्रो की रियल टाइम जानकारी सीधे Mappls ऐप पर उपलब्ध होगी। इसके जरिए यात्रियों को नजदीकी मेट्रो स्टेशन से लेकर किराया, रूट, ट्रेन की फ्रीक्वेंसी और यात्रा का अनुमानित समय तक हर जानकारी एक क्लिक में मिलेगी।

MapmyIndia :  इस समझौते के बाद मेट्रो यात्रियों को Mappls ऐप पर दिल्ली मेट्रो के डेटा का लाइव एक्सेस मिलेगा। ऐप में डीएमआरसी के सिस्टम से सीधे ट्रेन मूवमेंट, स्टेशन अपडेट्स और डिले जैसी जानकारी दिखाई देगी। इससे रोजाना मेट्रो का इस्तेमाल करने वाले लाखों यात्रियों को फायदा होगा। बताया गया है कि करीब 3.5 करोड़ यूजर्स इस डेटा को एक्सेस कर पाएंगे।

Google Maps को टक्कर दे रहा देसी ऐप Mappls, स्पीड ब्रेकर तक की दे देता हैRead More : Insurance Fraud : इंदौर में इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 56 लाख की ठगी, महिला आरोपी गिरफ्तार

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने बताया कि Mappls के साथ इंटीग्रेशन से मेट्रो में सफर करना और भी आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा, “इस साझेदारी से एनसीआर क्षेत्र में यात्रियों को अपने सफर की बेहतर प्लानिंग करने, समय बचाने और ट्रैफिक की स्थिति को समझने में मदद मिलेगी।”

वहीं MapmyIndia के को-फाउंडर और चेयरमैन राकेश वर्मा ने कहा कि डीएमआरसी के साथ यह समझौता हाल ही में भारतीय रेलवे के साथ हुए करार के बाद किया गया है। उन्होंने कहा, “हमें गर्व है कि हम आत्मनिर्भर भारत के विजन के तहत स्वदेशी और विश्वस्तरीय तकनीक से देश की स्मार्ट मोबिलिटी को नई दिशा दे रहे हैं। जल्द ही यह फीचर ऐप के मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम का हिस्सा बनेगा।”

Google Maps ने तो दे दिया धोखा, इस इंडियन नेविगेशन ऐप को करें ट्राई | Google maps vs mappls mapmyindia which is better in india for navigation app location sharingRead More : Janata Congress Chhattisgarh (J) : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर रायपुर में नजरबंद किए गए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता

Mappls ऐप पर यह फीचर केवल मेट्रो तक सीमित नहीं रहेगा। कंपनी का कहना है कि भविष्य में इसमें बस, टैक्सी और ट्रेन जैसे अन्य ट्रांसपोर्ट मोड्स की जानकारी भी जोड़ी जाएगी। इसके साथ ही यूजर्स को रियल टाइम सिविक और ट्रैफिक समस्याओं की रिपोर्ट करने की सुविधा भी मिलेगी, जिससे शहरी मोबिलिटी और पारदर्शिता दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

डीएमआरसी और Mappls की यह साझेदारी भारत में डिजिटल और लोकल नेविगेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। अब तक जहां लोग गूगल मैप्स पर निर्भर थे, वहीं Mappls जैसी देसी ऐप इस दिशा में तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories