Drug Free Indore : इंदौर को नशामुक्त बनाने की मुहिम तेज़, ड्रोन से निगरानी में पकड़ा गया युवक

VIKASH KHALKHO

Drug Free Indore : इंदौर। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अब तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। शहर के सभी थाने और क्राइम ब्रांच मिलकर इस दिशा में लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। अभियान के तहत अब ड्रोन कैमरों से भी हॉटस्पॉट इलाकों पर नजर रखी जा रही है, ताकि नशे से जुड़ी गतिविधियों को जड़ से खत्म किया जा सके।

इसी क्रम में थाना चंदन नगर पुलिस ने ड्रोन की सहायता से सिरपुर तालाब क्षेत्र में एक व्यक्ति को नशे का सेवन करते हुए पकड़ा है। ड्रोन निगरानी के दौरान यह गतिविधि कैमरे में कैद हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, इस क्षेत्र में नशे के सेवन और तस्करी की शिकायतें पहले भी मिल चुकी थीं। अब ड्रोन की मदद से यहां चौबीसों घंटे सतत निगरानी रखी जा रही है।

Drug Free Indore : पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार यह अभियान एक समग्र (हॉलिस्टिक) अप्रोच के साथ चलाया जा रहा है, जिसमें पारंपरिक कार्रवाई के साथ आधुनिक तकनीक और नागरिक सहभागिता दोनों को जोड़ा गया है। अभियान के तहत इंदौर शहर के 32 थानों में 64 ड्रग शिकायत निवारण पेटियां लगाई गई हैं, जहां नागरिक गुमनाम रूप से सूचना दे सकते हैं।

Drug Free Indore : इसके अलावा, क्राइम ब्रांच ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर “123” जारी किया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दे सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आम लोगों की भागीदारी और तकनीकी निगरानी से जल्द ही शहर को नशामुक्त बनाया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *