70th foundation day : रीवा में मध्य प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, डिप्टी सीएम ने किया ध्वजारोहण

VIKASH KHALKHO

70th foundation day : रीवा। मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रीवा कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों को नमन किया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और आमजन उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस के मौके पर छात्राओं ने “हमारा मध्य प्रदेश” गीत का मनमोहक प्रस्तुतीकरण दिया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में प्रदेश की विविध सांस्कृतिक झलकियों और विकास यात्रा को दर्शाती झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा।

 

70th foundation day : अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मध्य प्रदेश आज विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एयरपोर्ट, सड़कों, बिजली और उद्योगों की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसके चलते देश-विदेश के निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

 

70th foundation day : उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मेहनतकश जनता ने मिलकर मध्य प्रदेश को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है। सरकार का लक्ष्य है कि अगले कुछ वर्षों में प्रदेश को उद्योग, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाया जाए।

कार्यक्रम के अंत में उप मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सभी से राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *