Wednesday, September 2, 2026
Home Chhattisgarh PM Modi inauguratess Shanti Shikhar: PM मोदी ने ब्रह्माकुमारी के शांति शिखर...

PM Modi inauguratess Shanti Shikhar: PM मोदी ने ब्रह्माकुमारी के शांति शिखर रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन, रायपुर में बनाया गया आध्यात्मिक केंद्र

PM Modi inauguratess Shanti Shikhar
PM Modi inauguratess Shanti Shikhar

PM Modi inauguratess Shanti Shikhar: रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी रायपुर पहुंचे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने नवा रायपुर के सेक्टर-20 में ब्रह्माकुमारी संस्थान के नए शांति शिखर रिट्रीट सेंटर ‘एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

PM Modi inauguratess Shanti Shikhar: शांति शिखर का निर्माण सात साल में पूरा हुआ और यह राजस्थानी शैली में बना पहला पिंक स्टोन भवन है। इस भवन में 2000 लोगों की क्षमता वाला एलईडी स्क्रीनयुक्त ऑडिटोरियम, सेमिनार हॉल, मेडिटेशन हॉल, लाइब्रेरी, ठहरने के कमरे और डायनिंग हॉल जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

PM Modi inauguratess Shanti Shikhar: संस्थान द्वारा संचालित कार्यक्रमों में राजयोग मेडिटेशन, स्ट्रेस मैनेजमेंट, बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और आध्यात्मिक शिक्षा शामिल हैं। शांति शिखर का निर्माण लगभग 11 हजार सदस्यों के सहयोग और रोजाना न्यूनतम एक रुपये के दान से संभव हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के लोकार्पण के साथ यह रिट्रीट सेंटर अब हजारों लोगों के जीवन में शांति और आध्यात्मिक शिक्षा का केंद्र बनेगा।

 

READ MORE: chhattisgarh foundation day :छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: शहीद आकाश गिरेपुंजे समेत 14 पुलिसकर्मियों को छत्तीसगढ़ शौर्य पदक,

PM Modi inauguratess Shanti Shikhar: ये कार्यक्रम चलाए जाएंगे-
– राजयोग मेडिटेशन और आध्यात्मिक ज्ञान की नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी

– स्ट्रैस मैनेजमेंट के लिए प्रबंधन कौशल शिविर

– बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए सशक्तिकरण कार्यक्रम

– सभी समाजों और ग्रामीणों के लिए आध्यात्मिक कार्यक्रम

– मूल्यनिष्ठ शिक्षा परियोजना के तहत आवासीय ट्रेनिंग प्रोग्राम

– पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, मृदा संरक्षण, जल संरक्षण और प्राकृतिक खेती, जैविक-यौगिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम

– हृदय रोग, डायबिटीज और नशामुक्ति के लिए जागरूकता कार्यक्रम

– 2018 से 11 हजार सदस्यों ने रोज दिया न्यूनतम ₹एक रुपये इसी से तैयार हुआ राजस्थानी शैली में शांति शिखर

– 105 फीट ऊंची, 150 फीट चौड़ी और 225 फीट लंबी है यह इमारत

– राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी रहेंगे मौजूद

PM Modi inauguratess Shanti Shikhar: भवन में होंगी ये सुविधाएं-
– 2000 लोगों की क्षमता का एलईडी स्क्रीनयुक्त एसी ऑडिटोरियम.

– 400 लोगों की क्षमता के दो सेमिनार हॉल.

– 100 लोगों को एक साथ राजयोग ध्यान करने के लिए विशाल मेडिटेशन हॉल.

– 25 लोग लाइब्रेरी में एक साथ बैठकर संस्था की आध्यात्म व नैतिक शिक्षा देने वाली किताबें पढ़ सकेंगे.

– 100 अतिथियों को ठहरने के लिए सर्व सुविधायुक्त कमरे.

– 300 से अधिक लोग एक साथ भोजन डायनिंग हॉल में कर सकेंगे भोजन

– 200 से अधिक लोग वीडियो थिएटर में संस्था द्वारा तैयार की गई आध्यात्मिक फिल्में देख सकेंगे.

PM Modi inauguratess Shanti Shikhar: राजयोगी ओम प्रकाश भाईजी और राजयोगिनी कमला के शुभ संकल्पों से आज शांति शिखर बनकर तैयार है. इसे बनाने के लिए संस्थान जुड़े लगभग 11 हजार सदस्यों ने रोजाना कम से कम एक रुपये का दान किया. बड़ी संख्या में लोगों ने भी निर्माण सामग्री दान की. सर्व के सहयोग से आज शांति शिखर बनकर तैयार है. यह रिट्रीट सेंटर हजारों लोगों के जीवन में शांति का केंद्र बने यही शुभ आस है.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here