Gondwana Express : गोंडवाना एक्सप्रेस में जज की पत्नी से अभद्रता, झांसी जीआरपी स्टाफ पर आरोप

VIKASH KHALKHO

Gondwana Express : ग्वालियर। हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक जज की पत्नी के साथ झांसी जीआरपी स्टाफ द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना ट्रेन के वातानुकूलित कोच में आधी रात करीब 12:30 बजे हुई।

सूत्रों के अनुसार, महिला जब ग्वालियर स्टेशन पर उतरीं तो उन्होंने अपने जज पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए हंगामे जैसे हालात बन गए। मामला सामने आने के बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई।

Read More : Indian Overseas Bank : नकली सोना गिरवी रखकर लिया गोल्ड लोन, तीन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जीआरपी स्टाफ ने किस कारण से बदसलूकी की और पीड़ित महिला किस जज की पत्नी हैं। बताया जा रहा है कि मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण अधिकारी खुलकर बयान देने से बच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद शुक्रवार को रेलवे से जुड़े अधिकारी हाईकोर्ट पहुंचे और इस मामले में अपनी सफाई पेश की। वहीं, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।

Read More : farmer protest : किसानों से भिड़े पूर्व मंत्री लाखन सिंह, कहा – “तुम जैसे एलिमेंट ही जनता का सत्यानाश कर रहे हैं”

आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे गोंडवाना एक्सप्रेस में एक विवाद हुआ था, जिसे समझाइश के बाद शांत करा लिया गया। उन्होंने बताया कि महिला किसी हाई प्रोफाइल परिवार से थीं, और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *