Montha Storm : मोंथा तूफान का असर : धान कटाई पर लगा ब्रेक, किसानों की बढ़ी चिंता…

Montha Storm : आरंग। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अब छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में भी साफ नजर आने लगा है। आरंग और लाखौली क्षेत्र में गुरुवार को दिनभर आसमान बादलों से घिरा रहा, रुक-रुक कर होती बूंदाबांदी ने किसानों की धान कटाई पर ब्रेक लगा दिया। सुबह से ही ठंडी हवाएं और बदलते मौसम ने फसल कटाई की रफ्तार को थाम दिया। खेतों और खलिहानों में नमी बढ़ने से कम्बाइन मशीनें फंसने लगीं, वहीं कई किसानों ने हाथ से कटाई की कोशिश की लेकिन फसल को रचा (इकट्ठा) कर छोड़ना पड़ा।

Montha Storm : स्थानीय किसानों का कहना है कि धान अब पूरी तरह पक चुकी है, लेकिन गीली मिट्टी के कारण खेतों में मशीनें नहीं उतर पा रही हैं। लगातार नमी के चलते कटी फसल के सड़ने का भी खतरा बढ़ गया है। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मोंथा चक्रवात का असर अभी एक-दो दिन और रह सकता है। इस दौरान हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।

READ MORE : Aaj Ka Rashifal 31 October 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे कुछ दिन तक कटाई कार्य स्थगित रखें ताकि नुकसान से बचा जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि 17 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है, ऐसे में यह अनिश्चित मौसम किसानों के लिए नई चिंता लेकर आया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories