Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur ggu mein avbp ka pradarshan : GGU हॉस्टल में बिहार छात्र की...

ggu mein avbp ka pradarshan : GGU हॉस्टल में बिहार छात्र की संदिग्ध मौत पर हंगामा: AVBP ने यूनिवर्सिटी का घेराव कर बनाई स्पेशल जांच कमेटी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

ggu mein avbp ka pradarshan
ggu mein avbp ka pradarshan

ggu mein avbp ka pradarshan : बिलासपुर: गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बिहार के छात्र अर्सलान अंसारी की संदिग्ध मौत के मामले ने विवाद बढ़ा दिया है। कांग्रेस के बाद अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (AVBP) ने भी यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने नारेबाजी कर यूनिवर्सिटी का घेराव किया और मामले की जांच के लिए स्पेशल कमेटी बनाने, हॉस्टल वार्डन और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

 

READ MORE: Sponge-Iron Factory Incident : स्पंज-आयरन फैक्ट्री हादसा: क्रेन ऑपरेटर 30 फीट से गिरा, अस्पताल में मौत, परिजन मुआवजे के बिना शव नहीं ले गए

 

ggu mein avbp ka pradarshan : अर्सलान अंसारी बीएससी फिजिक्स के तीसरे साल का छात्र था और स्वामी विवेकानंद छात्रावास में रहता था। वह हॉस्टल से तीन दिन से गायब था, लेकिन हॉस्टल प्रबंधन को इसकी जानकारी नहीं थी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अब तक जिम्मेदारी तय नहीं की है और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई है। हालांकि जांच टीम गठित की गई है।

ggu mein avbp ka pradarshan : AVBP के छात्र नेताओं ने कहा कि हॉस्टल अधिकारियों की घोर लापरवाही और यूनिवर्सिटी प्रशासन की दिखावटी व्यवस्था के कारण एक मेधावी छात्र खो गया। उन्होंने परिवार को न्याय और मुआवजा दिए जाने की मांग की। छात्र नेताओं ने प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और कहा कि यूनिवर्सिटी केवल कोरम पूरा करने में लगी है और दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। AVBP के कई वरिष्ठ नेता और छात्र बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुए और यूनिवर्सिटी प्रशासन से मामले की पारदर्शी जांच की मांग की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here