Illegal Scrap Trade : चोरी की बाइक- पार्ट्स से बह रहा कबाड़ व्यापार, बैढ़न इलाके में प्रशासन की उदासीनता

VIKASH KHALKHO

Illegal Scrap Trade : सिंगरौली : सिंगरौली जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बैढ़न इलाके में कबाड़ कारोबार इन दिनों बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है। बताया गया है कि तेलाई, कचनी, चन्द्रमा टोला, ताली व बलियरी क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक कबाड़ की दुकानें खुलेआम संचालित हो रही हैं।

इन दुकानों में चोरी की मशीनों के पार्ट्स, पुरानी बाइकें, लोहे की सरिया और अन्य निर्माण सामग्री खरीद-बेची जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह कारोबार अब सिर्फ कबाड़ तक सीमित नहीं— बल्कि अपराधियों और वसूलीबाजों के लिए ‘सुरक्षित अड्डा’ बन चुका है।

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाए हैं कि –

  • रात के समय ट्रैक्टरों द्वारा अवैध रूप से रेत का परिवहन हो रहा है, लेकिन पुलिस गश्त के दौरान कार्रवाई नहीं हो रही।
  • कबाड़ की दुकानों में चोरी का सामान खुलकर आ रहा है लेकिन पुलिस या प्रशासन की नजर उस पर नहीं पड़ती।
  • कुछ कबाड़ी चोरी की बाइकों को खरीदकर उनके पुर्जे अलग कर देते हैं, जिससे जनस्वामी को वाहन का पता नहीं चलता।
  • भवन निर्माणाधीन जगहों से रात में लोहे-लोहा सरिया व अन्य सामग्री चोरी हो रही है, तथा निर्माण ठेकेदारों को चौकीदारी करनी पड़ रही है।
  • बिजली के तार, ट्रांसफार्मर के पार्ट्स, रेलवे की सामग्री व फैक्ट्री से निकले उपयोगी सामान कबाड़ की दुकानों में पहुंच रहे हैं।

Illegal Scrap Trade : प्रश्न उठता है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार हो रहा है, तो क्या यह संभव है कि पुलिस-प्रशासन को इसकी खबर न हो या वे कार्रवाई नहीं कर रहे हों? स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बिना संरक्षण नहीं चल सकता — कबाड़ी व्यापारियों से वसूली की घटनाएँ हो रही हैं और “सेटिंग” के बाद कारोबार सुचारू रूप से चलता है।

Read More : Howrah Mail Python : हावड़ा मेल के स्लीपर कोच में निकला 10 फीट लंबा अजगर, यात्रियों में अफरा-तफरी

Illegal Scrap Trade :  समाजसेवी एवं नागरिकों ने इस मामले को गंभीरता से उठाया है और आईजी रीवा के संज्ञान में लाने की मांग की है ताकि बैढ़न क्षेत्र में संचालित अवैध कबाड़ कारोबार की जांच के लिए विशेष टीम गठित हो। अब देखने वाली बात यह होगी कि उच्चाधिकारी इसमें हस्तक्षेप करेंगे या यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *