CG 25 thousand bribe : दरभा तहसील में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

0
142
CG 25 thousand bribe
CG 25 thousand bribe

CG 25 thousand bribe : जगदलपुर : जगदलपुर के दरभा तहसील में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी हेम कुमार पानीग्राही को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सर्पदंश से मृत महिला के परिवार को शासन से स्वीकृत प्राकृतिक आपदा सहायता राशि दिलाने के बदले पैसों की मांग की थी।

 

READ MORE; Indian Women Cricket Team : सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ियों ने काली पट्टी क्यों बांधी, सामने आई भावुक वजह

CG 25 thousand bribe : दरभा क्षेत्र के सामनाथ बघेल की पत्नी की सर्पदंश से मौत हो गई थी और शासन ने 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की थी। हेम कुमार ने स्वीकृति के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ग्रामीण साहनु बघेल ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अब आरोपी को विशेष न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी चेतावनी मिली है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here