Gwalior Crime News : ग्वालियर पुलिस की बड़ी सफलता – 24 घंटे में लूट और चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Gwalior Crime News : भूपेन्द्र भदौरिया/ग्वालियर। शहर में ज्वेलर्स की दुकानों को निशाना बनाकर लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी मुरैना जिले के रिठौरा इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 किलो चांदी, 10 ग्राम सोना, एक पिस्टल, मारुति कार और बाइक बरामद की है।

Gwalior Crime News : पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले आरोपियों ने गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलर्स की दुकान पर कट्टा दिखाकर लूट का प्रयास किया था, लेकिन दुकानदार की सूझबूझ से वे असफल रहे और मौके से फरार हो गए। इसके बाद दोनों बदमाशों ने महाराजपुरा थाना क्षेत्र में एक अन्य ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Gwalior Crime News : वारदात की शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच, गोला का मंदिर और महाराजपुरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें दोनों ही घटनाओं में एक ही आरोपियों का शामिल होना स्पष्ट हुआ। पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को मुरैना जिले के टेकरी जंगल से गिरफ्तार किया।

Gwalior Crime News : पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वे सोने-चांदी की दुकानों को टारगेट करते थे। जल्द ही दोनों को जेल भेजा जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *