Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa Suicide Case : पत्नी से प्रताड़ित पति ने खाया जहर, मौत...

Rewa Suicide Case : पत्नी से प्रताड़ित पति ने खाया जहर, मौत से पहले वीडियो में किया खुलासा – ‘मेरी मौत की वजह मेरी पत्नी’

0
119

Rewa Suicide Case : रीवा। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी से प्रताड़ित एक पति ने जहर पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर और सुसाइड नोट लिखकर अपनी पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताया है। घटना के बाद मृतक के परिजन आक्रोशित हैं और उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

Rewa Suicide Case : जानकारी के अनुसार, चोरहटा थाना क्षेत्र के डाढी गांव निवासी अरुण कुमार द्विवेदी ने 24 अक्टूबर की रात पत्नी से विवाद के बाद जहर का सेवन कर लिया था। गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अरुण अपनी पत्नी अर्चना द्विवेदी से काफी समय से परेशान था। कई बार उसकी पत्नी बिना बताए घर छोड़कर चली जाती थी, जिसकी शिकायतें थाने में दर्ज हैं। इन लगातार विवादों से तंग आकर अरुण ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

Read More : Rewa Blackmailing Case : अपहरण- ब्लैकमेलिंग केस में नया ट्विस्ट — भाजपा नेता ने मानी साथी प्रतीक की भूमिका, पत्नी ने लगाया भू-माफिया का आरोप

Rewa Suicide Case : मृतक की मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपनी पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार बता रहा है। इसके अलावा, उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें स्पष्ट रूप से पत्नी अर्चना द्विवेदी का नाम लिखा गया है।

Rewa Suicide Case : वहीं, मृतक की पत्नी अर्चना द्विवेदी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उसका कहना है कि उसके पति को शराब की लत थी और घर आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इसी कारण घर में अक्सर विवाद होते रहते थे। पत्नी का कहना है कि नशे की वजह से पति और बड़ा बेटा भी गलत संगत में चले गए थे, और इसी तनाव के चलते पति ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Share The News
Previous articleIRCTC Recruitment 2025 : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, IRCTC में बिना परीक्षा सीधी भर्ती, देखें डिटेल…..
Next articleDemand for Allowances : मजदूर कल्याण संघ ने संविदा कर्मियों के HRA व अन्य भत्तों की उठाई मांग
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here