HomeChhattisgarhChhattisgarh Rajyotsav 2025 : राज्योत्सव की पार्किंग में व्यस्त पटवारी.......

Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : राज्योत्सव की पार्किंग में व्यस्त पटवारी…….

Date:

Related stories

Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से शुरू होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों के बीच, किसानों से जुड़ा एक बड़ा प्रशासनिक संकट खड़ा हो गया है। जहां एक ओर जिले के 42 पटवारियों की ड्यूटी राज्योत्सव में पार्किंग व्यवस्था संभालने में लगा दी गई है, वहीं दूसरी ओर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए अनिवार्य गिरदावरी त्रुटि सुधार का काम अभी भी 40 प्रतिशत से अधिक बाकी है।

Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : किसान पंजीयन पर दोहरी मार

पंजीयन की समस्या: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन कराने में किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार, अभी भी 1 लाख से ज्यादा किसान पंजीयन नहीं करा पाए हैं।

READ MORE : Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : 30 IPS और एंटी-ड्रोन टीम के घेरे में राजधानी, 1 नवंबर को PM मोदी करेंगे राज्योत्सव का शुभारंभ…सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम…

समय सीमा: पंजीयन के लिए मात्र 4 दिन (31 अक्टूबर अंतिम तिथि) का समय बचा है, जिसमें सरकारी छुट्टी और सर्वर की समस्या किसानों की परेशानी को और बढ़ा रही है।

त्रुटि सुधार बाकी: पोर्टल में पंजीयन के लिए गिरदावरी में त्रुटि सुधार आवश्यक है, जिसका 40 प्रतिशत से ज्यादा काम लंबित है।

उत्सव बनाम किसान

ड्यूटी लगी: गिरदावरी त्रुटि सुधार के लिए पटवारियों को मौके का निरीक्षण करना है, लेकिन जिले के 42 पटवारियों को दो दिनों के लिए नया रायपुर में होने वाले राज्योत्सव में पार्किंग ड्यूटी पर लगा दिया गया है।

तकनीकी दिक्कतें: एग्रीस्टेक पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों और सही विकल्पों की कमी के कारण भी किसानों का पंजीयन प्रभावित हो रहा है।

READ MORE : CG Foundation Day 2025 : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सरकारी छुट्टी का ऐलान….

प्रशासन की इस प्राथमिकता से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि अगर तय समय में पंजीयन नहीं हुआ तो वे समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित रह सकते हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here