MP TOP 5 NEWS : एमपी स्थापना दिवस पर कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, समेत सुबह की 5 बड़ी खबरें

MP TOP 5 NEWS : 1. भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक आज, बांदीखेड़ी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के लिए आएगा पानी सप्लाई प्रस्ताव

MP TOP 5 NEWS : भोपाल। नगर निगम परिषद की बैठक आज होने जा रही है, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा बैरसिया के बांदीखेड़ी में विकसित किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर से जुड़ा रहेगा। अगस्त में कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब क्लस्टर को पानी सप्लाई का प्रस्ताव परिषद में रखा जाएगा।
प्रस्ताव के अनुसार, मनुआभान टेकरी स्थित फिल्टर प्लांट से 2 एमएलडी पानी की सप्लाई के लिए 300 मिमी व्यास की करीब 30 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस पर करीब 32 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है।
बता दें कि नगर निगम परिषद की बैठक हर दो महीने में आयोजित की जानी थी, लेकिन इस बार यह तय समय से सवा महीने की देरी से हो रही है। पिछली बैठक 24 जुलाई को हुई थी।

READ MORE : CM Mohan Yadav Schedule : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम…

2. एमपी स्थापना दिवस पर कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, 3% डीए बढ़ाने की तैयारी, दिसंबर से एरियर किस्तों में मिलेगा

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को स्थापना दिवस पर खुशखबरी दे सकती है। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार 3% महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने और 4 महीने का एरियर देने पर विचार कर रही है। इससे प्रदेश के करीब 7.50 लाख कर्मचारियों को राहत मिलेगी।सरकार का प्रस्ताव है कि नया डीए 1 जुलाई 2025 से लागू किया जाएगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 55% डीए मिल रहा है, जो बढ़कर 58% हो जाएगा।सरकारी खजाने पर हर महीने 125 करोड़ रुपये और एरियर सहित करीब 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। एरियर दिसंबर से मार्च तक चार किस्तों में देने की संभावना है।

3. विधानसभा सत्र छोटा होने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का विरोध, कहा – इतने कम सत्र में जनता के मुद्दे कैसे उठेंगे?

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के आगामी सत्र की अवधि को लेकर अब सियासी तकरार तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल को पत्र लिखकर सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सत्र 1 से 5 दिसंबर तक चलेगा, यानी केवल चार बैठकें होंगी।
सिंघार ने पत्र में लिखा है कि इतने छोटे सत्र में जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा संभव नहीं होगी। उन्होंने आग्रह किया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की बजाय लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करे और सत्र की अवधि बढ़ाई जाए।

4. सीएम डॉ. मोहन यादव आज छोड़ेंगे मगरमच्छ, नर्मदा में जीव संरक्षण का नया अध्याय

खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर खंडवा के नर्मदानगर में मां नर्मदा में मगरमच्छ छोड़कर जीव संरक्षण अभियान की नई शुरुआत करेंगे।सरकार का उद्देश्य नर्मदा नदी में मगरमच्छों की संख्या बढ़ाना और पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाना है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश पहले से ही “टाइगर स्टेट”, “घड़ियाल स्टेट”, “वल्चर स्टेट” और “चीता स्टेट” जैसे तमगे हासिल कर चुका है। अब “मगरमच्छ संरक्षण” को लेकर यह पहल प्रदेश को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नई पहचान दे सकती है।कार्यक्रम में स्थानीय पर्यावरणविद, वन अधिकारी और स्कूली छात्र भी शामिल होंगे।

READ MORE : MP News : ग्राम इटोंदा में फायरिंग और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने सुरक्षा की मांग की

5. एमपी के 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रीवा-सतना-सीधी में भारी वर्षा की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में एक मजबूत सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिससे अगले 24 घंटों में प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
रीवा, सतना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, मैहर, अनूपपुर, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट जिलों में 4.5 इंच तक वर्षा हो सकती है।वहीं खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर और कटनी में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी का असर रहेगा।अरब सागर में डिप्रेशन और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम के कारण यह परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories