ChatGPT Go : OpenAI का बड़ा ऐलान: भारत में सभी यूजर्स को 1 साल तक मुफ्त मिलेगा ChatGPT Go, GPT-5 फीचर्स तक फ्री पहुंच

0
303
ChatGPT Go
ChatGPT Go

ChatGPT Go : नई दिल्ली। OpenAI ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया कि भारत में सभी यूजर्स को ChatGPT Go एक साल तक मुफ्त में मिलेगा। इसकी सामान्य कीमत 399 रुपये प्रति माह है। कंपनी के हेड और वाइस प्रेसिडेंट निक टर्ली ने इसकी घोषणा की। भारत ChatGPT के लिए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार माना जा रहा है।

OpenAI का यह कदम उसके प्रतिद्वंद्वी Perplexity के फैसले के बाद आया है, जिसने पहले ही भारतीय यूजर्स को मुफ्त पेड सब्सक्रिप्शन देना शुरू किया है। Perplexity Pro AI के वार्षिक प्लान की कीमत 17 हजार रुपये है, लेकिन इसका मुफ्त एक्सेस सिर्फ Airtel सिम यूजर्स को मिल रहा है।

 

READ MORE: Gwalior Noodles Worms : नूडल्स के पैकेट में निकले कीड़े, युवक ने वीडियो बनाकर फूड विभाग से की शिकायत…..

OpenAI ने ChatGPT Go को इस साल अगस्त में लॉन्च किया था। यह प्लान किफायती दर पर एडवांस्ड फीचर्स प्रदान करता है, जिनमें अधिक सवालों के जवाब देने की क्षमता और बेहतर एक्युरेसी के साथ इमेज जनरेशन शामिल है।

ChatGPT Go : कंपनी का कहना है कि भारत में ChatGPT के पेड सब्सक्राइबर की संख्या सिर्फ एक महीने में दोगुनी हो गई है, हालांकि उन्होंने सटीक आंकड़े साझा नहीं किए। ChatGPT Go फिलहाल करीब 90 देशों में उपलब्ध है।

भारत में चल रहे चार दिन के DevDay Exchange इवेंट के पहले दिन निक टर्ली ने कहा, “हम भारत में सभी यूजर्स को एक साल के लिए ChatGPT Go का मुफ्त एक्सेस देने जा रहे हैं।”

ChatGPT Go : ChatGPT Go के तहत यूजर्स को GPT-5 आधारित कई उन्नत फीचर्स मिलेंगे। इनमें अधिक प्रश्न पूछने की क्षमता, इमेज जनरेशन टूल्स का विस्तारित एक्सेस, अधिक फाइल अपलोड करने की सुविधा और बेहतर डेटा विश्लेषण जैसे फीचर्स शामिल हैं।

ChatGPT Go : ChatGPT, OpenAI का एआई चैटबॉट है जिसे 2022 में लॉन्च किया गया था। तब से इसमें कई अपडेट और सुधार किए जा चुके हैं। कंपनी अब ChatGPT के लिए Go, Plus और Pro जैसे पेड सब्सक्रिप्शन प्लान भी ऑफर करती है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here