Wednesday, September 2, 2026
Home Crime Jabalpur Train Murder : चलती ट्रेन में युवक की निर्मम हत्या, मामूली...

Jabalpur Train Murder : चलती ट्रेन में युवक की निर्मम हत्या, मामूली विवाद में 51 बार चाकू मारकर उतारा मौत के घाट….

Jabalpur Train Murder
Jabalpur Train Murder

Jabalpur Train Murder : जबलपुर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में चलती ट्रेन में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पेशी से घर लौट रहे एक 31 वर्षीय युवक को उसके साथी ने एक-दो नहीं, बल्कि 51 बार चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Jabalpur Train Murder : धनबाद-उधना स्पेशल ट्रेन में हुई घटना

मृतक की पहचान नर्मदापुरम निवासी शैलेंद्र हार्डिया के रूप में हुई है। शैलेंद्र धनबाद-उधना स्पेशल ट्रेन में सवार होकर पेशी के लिए सतना से अपने घर लौट रहा था। उसके साथ यात्रा कर रहे साथी, जिसका नाम गोविंद बताया जा रहा है, ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया।

READ MORE : Jabalpur : रेलवे ट्रेनों में चोरी, जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

गोसलपुर के पास फिर हुआ विवाद

शैलेंद्र और आरोपी गोविंद के बीच सतना में पेशी के दौरान पहले विवाद हुआ था। विवाद सुलझने के बाद दोनों एक साथ ट्रेन में सवार होकर नर्मदापुरम जा रहे थे।

ट्रेन यात्रा के दौरान, दोनों के बीच फिर से किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। ट्रेन जब गोसलपुर स्टेशन के पास पहुँची, तो गोविंद ने अचानक चाकू निकाला और शैलेंद्र पर ताबड़तोड़ 51 वार किए। निर्मम हत्या करने के बाद आरोपी गोविंद चलती ट्रेन से फरार हो गया।

जबलपुर स्टेशन पहुंचने पर हुई मौत

ट्रेन जैसे ही जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुँची, घायल शैलेंद्र को नीचे उतारकर तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया गया। हालांकि, अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

READ MORE : Jabalpur News : शोरूम में घुसकर बेसबॉल के डंडे से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात…

फिलहाल, जीआरपी (GRP) पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी गोविंद की तलाश शुरू कर दी है। भारतीय रेल में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here