Cremation Shed Absent : संतोष कुशवाहा/टीकमगढ़। टीकमगढ़ जिले में पिछले 12 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। ऐसा ही एक मार्मिक मामला जिले की ग्राम पंचायत लुहर्रा से सामने आया है, जहां देर रात एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। गांव में टीनशेड युक्त श्मशान घाट (मुक्तिधाम) न होने के कारण मृतक के परिजन बरसते पानी के बीच प्लास्टिक की पन्नी लगाकर शव का अंतिम संस्कार करने को मजबूर हुए।
Cremation Shed Absent : गांव वालों का कहना है कि गांव में मुक्तिधाम नहीं होने से उन्हें बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत और स्थानीय प्रशासन से पक्के श्मशान घाट के निर्माण की मांग की गई है, लेकिन आज तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है।
Cremation Shed Absent : बारिश के दौरान खुले में अंतिम संस्कार करते हुए परिजनों की यह मजबूरी सरकारी दावों की पोल खोलती है और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को उजागर करती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पक्के मुक्तिधाम का निर्माण कराने की मांग की है।













