Sunday, August 16, 2026
Home Sports India-Australia T20 Series : टैक्सी ड्राइवर का बेटा तनवीर सांघा ऑस्ट्रेलिया टीम...

India-Australia T20 Series : टैक्सी ड्राइवर का बेटा तनवीर सांघा ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल, भारत को कितना खतरा

India-Australia T20 Series
India-Australia T20 Series

India-Australia T20 Series : खेल डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का मंच तैयार है। सीरीज का पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला जाएगा। इस मुकाबले से ठीक पहले, ऑस्ट्रेलिया की टीम में भारतीय मूल के युवा लेग स्पिनर तनवीर सांघा को शामिल किया गया है, जिन्हें कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

India-Australia T20 Series : जम्पा के बाहर होने से मिली एंट्री

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर एडम जम्पा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टी20 मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह 23 वर्षीय युवा लेग स्पिनर तनवीर सांघा को स्क्वाड में मौका मिला है। तनवीर अपनी लेग स्पिन और वैरिएशन से बल्लेबाजों को फंसाने की क्षमता रखते हैं।

READ MORE : Drug Store Inspection : ड्रग स्टोर की जांच शुरू होते ही दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन, प्रशासन पर तानाशाही का आरोप

कौन हैं तनवीर सांघा?

भारतीय कनेक्शन: तनवीर सांघा का जन्म भले ही सिडनी में हुआ हो, लेकिन उनके पिता जोगा सिंह पंजाब के जालंधर जिले के पास के गांव के रहने वाले हैं। जोगा सिंह 1997 में ऑस्ट्रेलिया गए थे और सिडनी में टैक्सी ड्राइवर का काम करते हैं। उनकी मां उपजीत कौर अकाउंटेंट हैं।

शानदार फॉर्म: यह लेग स्पिनर जबरदस्त फॉर्म में है। हाल ही में हुए घरेलू वनडे कप में वह 10 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। इस टूर्नामेंट में उनका औसत सिर्फ 14.10 का रहा था। इसके अलावा, उन्होंने भारत दौरे पर खेले गए तीन लिस्ट ए मैचों में भी 7 विकेट हासिल किए थे।

करियर: तनवीर 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने के बाद अब तक 2 वनडे और 10 टी20 विकेट ले चुके हैं। वह 2020 अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज थे और 2023 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।

READ MORE : Bulldozer vegetable removal : बुलडोजर से सब्जी हटवाने का वीडियो वायरल, एसीपी पर कार्रवाई पर सवाल, DGP को देनी पड़ी सफाई

भारतीय जड़ों से जुड़े तनवीर सांघा टीम इंडिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर बढ़िया प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगे, जिससे वह टीम इंडिया के लिए अप्रत्याशित खतरा साबित हो सकते हैं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का शेड्यूल:

मैच तारीख समय (IST) स्थान
पहला टी20 29 अक्टूबर दोपहर 1.45 बजे कैनबरा
दूसरा टी20 31 अक्टूबर दोपहर 1.45 बजे मेलबर्न
तीसरा टी20 2 नवंबर दोपहर 1.45 बजे होबार्ट
चौथा टी20 6 नवंबर दोपहर 1.45 बजे गोल्ड कोस्ट
पांचवां टी20 8 नवंबर दोपहर 1.45 बजे ब्रिस्बेन

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here