Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa News : पुलिस का ऑपरेशन प्रहार 2.0 शुरू, आईजी ने ली...

Rewa News : पुलिस का ऑपरेशन प्रहार 2.0 शुरू, आईजी ने ली बैठक, कोरेक्स तस्करों की संपत्ति होगी जब्त…

0
114
Rewa News
Rewa News

Rewa News : रीवा : रीवा जोन में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस ने आज से एक बड़ा और सख्त अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ शुरू किया है। इस निर्णायक कार्रवाई का मुख्य निशाना कोरेक्स (नशीली कफ सिरप) के तस्कर होंगे।

Rewa News : तस्करों की गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति होगी जब्त

इस विशेष अभियान का शुभारंभ करते हुए पुलिस महानिरीक्षक (IG) रीवा जोन, गौरव राजपूत ने कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली।

READ MORE : Tilda-Nevra : दीपावली पर शांति भंग करने वालों पर तिल्दा नेवरा पुलिस की सख्ती: 45 लोग जेल भेजे गए, 60 से अधिक पर बाउंड ओवर की कार्रवाई

IG गौरव राजपूत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि:

  1. कड़ी कार्रवाई: यह अभियान केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगा। बड़े तस्करों पर सफीमा (SAFEMA – Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Act) जैसी कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसके तहत उनकी संपत्ति को भी जब्त करने की कार्रवाई होगी।
  1. नेटवर्क पर वार: IG ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से ‘कोरेक्स के समूह विनाश’ के लिए चलाया जा रहा है।
  2. उत्तर प्रदेश कनेक्शन: उन्होंने चिंता जताई कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से कोरेक्स की बड़ी खेप मध्य प्रदेश लाई जा रही है, क्योंकि यूपी में इस पर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं होती है। इस विषय से शासन और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

READ MORE : Bihar Chunav 2025 : पूर्व CM भूपेश बघेल समेत कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

  1. थाना प्रभारियों को चेतावनी: IG ने सभी थाना प्रभारियों और आरक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उनके थाना क्षेत्र में कोरेक्स की बिक्री किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए।

‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ रीवा जोन में नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने का एक बड़ा संकल्प है, जिसके तहत अवैध तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने की तैयारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here