Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG CRIME : पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश: प्रेम...

CG CRIME : पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश: प्रेम में पागल पत्नी ने प्रेमी से करवाया जानलेवा हमला

0
279
CG CRIME
CG CRIME

CG CRIME : बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक नवविवाहिता ने अपने प्रेम संबंध में बाधक बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला करवा दिया। गंभीर रूप से घायल पति उमाशंकर कुंभकार (36 वर्ष) इस समय जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है।

CG CRIME : क्या है पूरा मामला?

CG CRIME : यह घटना बलौदा बाजार जिले के सिमगा की है। सिमगा के भवानी नगर निवासी उमाशंकर कुंभकार पर 25 अक्टूबर 2025 की शाम को बेमेतरा पुराने पुल के पास धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले के बाद उमाशंकर को गंभीर हालत में छोड़कर हमलावर फरार हो गया। घायल के भाई सुनील कुमार कुंभकार ने 26 अक्टूबर को सिमगा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 

READ MORE: Pendra News : तालाब में गिरी एंबुलेंस: रायपुर से पेंड्रा शव छोड़ने गई थी, चालक ने ऐसे बचाई जान

CG CRIME : पत्नी ने रची थी साजिश

CG CRIME : पुलिस की प्रारंभिक जांच में, आहत की पत्नी निशा कुंभकार (26 वर्ष) से पूछताछ की गई। जांच में खुलासा हुआ कि निशा की शादी लगभग नौ महीने पहले उमाशंकर से हुई थी, लेकिन शादी से पहले उसका एक युवक से प्रेम संबंध था। शादी के बाद पति की मौजूदगी के कारण प्रेमी से मिलने में आ रही बाधा से परेशान होकर निशा और उसके प्रेमी ने मिलकर उमाशंकर को गंभीर रूप से घायल करने की साजिश रची।

CG CRIME : योजना बनाकर बुलाया पुल के पास

CG CRIME : योजना के तहत, 25 अक्टूबर की शाम को आरोपी पत्नी निशा ने प्रेमी को सिमगा बुलाया। इसके बाद शाम 07:30 बजे निशा ने बहाना बनाया कि किसी परिचित को पैसे चाहिए और अपने पति उमाशंकर को पुराने पुल की ओर भेज दिया। पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार, प्रेमी पहले से ही पुल के पास मौजूद था और उमाशंकर के पहुंचते ही उसने धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से भाग गया।

CG CRIME : पुलिस की कार्रवाई

CG CRIME : पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर सिमगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी निशा कुंभकार को तत्काल हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया। निशा कुंभकार को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है। उधर, घायल उमाशंकर की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस फरार प्रेमी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here