Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal MP Police Recruitment : एसआई और सूबेदार के 500 पदों पर बंपर...

MP Police Recruitment : एसआई और सूबेदार के 500 पदों पर बंपर भर्ती, समेत एमपी की सुबह की 5 बड़ी….

0
123
MP Police Recruitment
MP Police Recruitment

MP News : दिसंबर में पूरे होंगे मोहन सरकार के दो साल, हर जिले में मनाया जाएगा सुशासन दिवस

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार दिसंबर में अपने दो साल पूरे करने जा रही है। इस अवसर पर राज्यभर में सुशासन दिवस मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार ने सभी विभागों से दो साल की उपलब्धियों की रिपोर्ट मांगी है। 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विशेष आयोजन होंगे। सरकार निवेश, महिला सशक्तिकरण और ई-गवर्नेंस पर फोकस कर रही है। प्रदेश में अब तक 33 हजार हेक्टेयर में 139 औद्योगिक पार्क तैयार किए गए हैं। वहीं 47 लाख महिलाएं स्व-सहायता समूहों से जुड़ चुकी हैं। ग्रामीण विकास और जन आवास योजनाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है। सीएम सचिवालय विभागवार बुकलेट जारी करेगा।

READ MORE : 11,000 crore bank fraud : ED का बड़ा एक्शन, कॉरपोरेट पावर लिमिटेड के डायरेक्टर्स की 67.79 करोड़ की संपत्ति जब्त…

MP Police Recruitment : एसआई और सूबेदार के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें सब-इंस्पेक्टर के 472 और सूबेदार के 28 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्टूबर 2025 तक esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 3 नवंबर तक खुली रहेगी। पात्रता के लिए 12वीं पास और कंप्यूटर डिप्लोमा जरूरी है। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹560 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹310 तय किया गया है।

Bhopal Gold Market : दिवाली के बाद सोना-चांदी में आई बड़ी गिरावट, 8 दिन में सोना 7 हजार सस्ता

भोपाल। दिवाली के बाद भोपाल के सराफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। 8 दिनों में सोना 7 हजार रुपये और चांदी करीब 29 हजार रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। रविवार को 24 कैरेट सोना ₹1,25,600 प्रति तौला और चांदी ₹1,29,000 प्रति किलो रही। 17 अक्टूबर को सोना ₹1,33,500 और चांदी ₹1,75,000 थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट के असर से भावों में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,11,600 और 18 कैरेट ₹91,700 प्रति तौला पर पहुंच गया।

Congress Mission 2025 : हर घर से फंड जुटाने की तैयारी, राहुल गांधी और खड़गे रहेंगे ट्रेनिंग कैंप में शामिल

भोपाल। कांग्रेस ने नया मिशन शुरू किया है जिसके तहत हर विधानसभा में 25 हजार घरों से 100-100 रुपए जुटाने की योजना बनाई गई है। पार्टी का लक्ष्य संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। पचमढ़ी ट्रेनिंग कैंप के बाद 60 दिनों का प्रोग्राम जारी होगा। जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग 2 से 11 नवंबर तक पचमढ़ी में होगी, जिसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। ट्रेनिंग में एक्सपर्ट्स मैनेजमेंट, कैडर बिल्डिंग और रणनीति पर विशेष सत्र लेंगे।

READ MORE : Bihar Assembly Elections 2025 : कांग्रेस के नेता भी करेंगे प्रचार, दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी बने स्टार प्रचारक…

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में फिर शुरू हुई बारिश, 20 जिलों में पानी, 29 अक्टूबर तक अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर लौट आया है। इंदौर, उज्जैन, धार, नर्मदापुरम सहित 20 जिलों में रविवार को झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने 27 से 29 अक्टूबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उज्जैन, सागर, मंडला और बालाघाट में भी बारिश दर्ज की गई। अगले 24 घंटे में इंदौर संभाग में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। बाकी जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी के आसार बने हुए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here