CG News : प्रतियोगी परीक्षा के नाम पर ठगी, कोचिंग संचालक और पत्नी पर केस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

CG News : रायपुर। कौटिल्य एकेडमी रायपुर ब्रांच के संचालक पवन टांडेश्वर को गिरफ्तार किया गया है। वह थाना सरस्वती नगर के प्रकरण क्रमांक 255/24 (धारा 318(4), 3(5) BNS) में फरार था। पवन और उसकी पत्नी रूबी मजूमदार ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के नाम पर 19 अभ्यर्थियों से 18,03,105 रुपये की ठगी कर कोचिंग संस्थान बंद कर दिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

रायपुर पुलिस नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेज कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर ड्रग पैडलर्स और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। विशेष न्यायालय रायपुर ने जनवरी से सितंबर 2025 के बीच एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 123 आरोपियों को सजा सुनाई है।

CG News :  पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन में प्री-ट्रायल मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत मामले की निगरानी की जा रही है। इस सिस्टम से एनडीपीएस मामलों की तेजी से जांच और अभियोजन सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी क्रम में रायपुर संभाग के कमिश्नर ने पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर एनडीपीएस एक्ट 1988 की धारा 11 के तहत 11 आरोपियों को तीन माह की जेल की सजा सुनाई है। सभी आरोपी मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी में शामिल पाए गए थे।

CG News : पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। कई आरोपियों की संपत्तियां जब्त की गई हैं और आदतन अपराधियों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

रायपुर पुलिस की इस बड़ी सफलता और उच्च संख्या में सजा दिलाने के प्रयास की सराहना की गई है। अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी को रोकना है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *