Gwalior News : ग्वालियर: ग्वालियर में यातायात पुलिस ने शहर में बुलट सवारों द्वारा गाड़ियों से गोली जैसी आवाज निकालकर दहशत फैलाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आईपीएस अनु बैनीवाल और यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी की देखरेख में शहर में 12 जगह चेकिंग प्वाइंट लगाए गए।
Gwalior News : पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई बुलट सवार भाग गए, जबकि 35 से अधिक को पकड़ लिया गया। पिछले कई दिनों से शहर में बुलट सवारों की इस हरकत से नागरिक परेशान थे और पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं। चेकिंग प्वाइंट पर कार्रवाई से बुलट सवारों में हड़कंप मच गया और कई ने गाड़ी छोड़कर भागने की कोशिश की। शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सतर्कता जारी रखेगी और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करती रहेगी।











