Salasar Balaji Aarti : चूरू | राजस्थान के प्रसिद्ध सालासर धाम में आज सुबह-सुबह हनुमान भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। आरती से पहले मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का दौर चला, जिसमें श्रद्धालु ‘जय श्री बालाजी महाराज की’ के जयकारे लगाते नजर आए। सुबह 4:00 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। बालाजी महाराज को चंदन, गुलाल और गुलाब के फूलों से अलंकृत किया गया।
Salasar Balaji Aarti : आज की मंगला आरती में पुजारियों ने पारंपरिक शंख-घंटा के साथ बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना की। आरती के दौरान वातावरण भक्तिमय हो उठा, मंदिर के बाहर तक घंटियों की गूंज सुनाई दी। दर्शन के लिए राजस्थान के साथ-साथ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली और हरियाणा से भी भक्त पहुंचे। कई भक्तों ने अपने परिवार सहित आरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
READ MORE : MP News : ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ पर कैलाश विजयवर्गीय ने चेतावनी दी
मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि आज बालाजी को केसरिया वस्त्रों में सजाया गया था, साथ ही विशेष भोग के रूप में चूरमा लड्डू और बेसन का प्रसाद चढ़ाया गया। आरती के बाद भक्तों ने नारियल और लाल ध्वजा चढ़ाकर मन्नतें मांगीं।
https://youtu.be/AX5M39Em7dE
READ MORE : Sharab Ghotala : चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, ED शराब-घोटाले में लगातार जांच में
धाम प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। आज शाम की आरती में भी विशेष भीड़ की संभावना जताई जा रही है।


