Chhath Puja 2025 : बिहार से ओडिशा तक: देश के प्रमुख सूर्य मंदिरों में छठ पूजा का अद्भुत नजारा

0
133

Chhath Puja 2025 : पटना : छठ पूजा बिहार, यूपी और नेपाल में धूमधाम से मनाई जाती है; प्रमुख सूर्य मंदिरों में श्रद्धालु जुटते हैं।  छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मइया को समर्पित पर्व बिहार, पूरे देश और विदेशों जैसे नेपाल, अमेरिका में भी धूमधाम से मनाया जाएगा। चार दिन चलने वाले इस व्रत में व्रती कड़े नियमों का पालन करते हुए सूर्योदय और सूर्यास्त पर अर्घ्य देंगे।

Chhath Puja 2025 : बिहार में छठ महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पूजा के दौरान लोग सूर्य देव की आराधना में जुटते हैं और नदी किनारे विशेष आयोजन होते हैं। बिहार में देश के 12 सूर्य मंदिरों में से नौ मंदिर स्थित हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण हैं। यहां का वातावरण और छठ की रौनक देखने लायक होती है। सूर्य मंदिर और छठ पूजा के दृश्य देखने के लिए बिहार हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है।

चित्र:Sun Temple, Modhera - Sabha Mandap 01.jpg - विकिपीडिया

दक्षिणार्क सूर्य मंदिर, गया

छठ पर्व पर सूर्य देव को अर्घ्य देने की परंपरा है। इस अवसर पर देशभर के सूर्य मंदिरों में भक्तजन दर्शन और पूजा के लिए जाते हैं। विशेषकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने का महत्व है। छठ के दिन सूर्य मंदिर में दर्शन करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। बिहार, उड़ीसा और मध्य प्रदेश के प्रमुख सूर्य मंदिरों में श्रद्धालु विशेष भक्ति भाव से जुटते हैं। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष आयोजन और पूजा-अर्चना का माहौल रहता है।

READ MOREUIDAI -e-Aadhaar : UIDAI का नया e-Aadhaar ऐप: घर बैठे स्मार्टफोन से बदलें नाम, पता और जन्मतिथि, पूरी प्रक्रिया होगी तेज और सुरक्षित

बिहार के गया जी में एक फेमस सूर्य मंदिर है, जिसे दक्षिणार्क सूर्य मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर भी भगवान सूर्य को समर्पित है। यहां छठ पूजा के समय काफी भव्य आयोजन किया जाता है। श्रद्धालु यहां सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने के लिए दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में आप भी यहां जाकर छठ पूजा देख सकते हैं।

READ MOREMP News : योगी गुर्जर गिरोह पर शिकंजा : अपहरण कांड में शामिल दो इनामी गिरफ्तार, दबोचा गया मुख्य आरोपी का साथी

सूर्य मंदिर, देव, औरंगाबाद - भारत 🇮🇳 • देव सूर्य मंदिर, देवार्क सूर्य मंदिर या केवल देवार्क के नाम से प्रसिद्ध, यह भारतीय राज्य बिहार के ...

औरंगाबाद में स्थित देवार्क मंदिर

औरंगाबाद में स्थित देवार्क मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यह मंदिर बिहार के औरंगाबाद जिले के देव नामक स्थान पर स्थित है और भगवान सूर्य को समर्पित है। पूरे देश में मौजूद सूर्य मंदिरों में यह अनोखा है क्योंकि इसके दरवाजे पूरब की ओर नहीं, बल्कि पश्चिम दिशा की ओर हैं।

 

छठ पूजा 2017: भारत के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर, जहाँ आपको अवश्य जाना चाहिए | India.comदक्षिणार्क सूर्य मंदिर, गया
बिहार के गया जी में भी एक फेमस सूर्य मंदिर है, जिसे दक्षिणार्क सूर्य मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर भी भगवान सूर्य को समर्पित है। यहां छठ पूजा के समय काफी भव्य आयोजन किया जाता है। श्रद्धालु यहां सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने के लिए दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में आप भी यहां जाकर छठ पूजा देख सकते हैं।

 

Sun Temple" Images – Browse 3,365 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stockकोणार्क सूर्य मंदिर, ओडिशा

छठ पूजा के मौके पर अगर आप बिहार या उत्तर प्रदेश नहीं जा पाए हैं, तो आप ओडिशा जा सकते हैं। यहां भी छठ की जबरदस्त रौनक देखने को मिलती है। ओडिशा के कोणार्क में स्थित सूर्य मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। यह मंदिर भगवान सूर्य को समर्पित है। इसकी संरचना एक विशाल रथ के आकार में बनाई गई है, जिसमें 24 पहिए हैं और इसे सात घोड़े खींच रहे हैं। ये पहिए साल के 12 महीनों और 24 घंटे का प्रतीक हैं।

सूर्य मंदिर बुंडू का रोचक इतिहास - झारखंड+
रांची का सूर्य मंदिर झारखंड

रांची का सूर्य मंदिर झारखंड में भी एक प्रसिद्ध सूर्य मंदिर है, जो राजधानी रांची से करीब 39 किलोमीटर दूर बुंडू नामक स्थान पर स्थित है। यह मंदिर देखने में ओडिशा के कोणार्क सूर्य मंदिर जैसा दिखता है। मकर संक्रांति और छठ पूजा के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here