Friday, February 13, 2026
28.1 C
Raipur

MP News : सड़क सुरक्षा पर सिंगरौली परिवहन विभाग की सख्त मुहिम: ₹7.42 लाख का चालान, नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई

MP News : सिंगरौली। सिंगरौली जिले में सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता को लेकर परिवहन विभाग ने एक विशेष और सख्त मुहिम छेड़ दी है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) विक्रम सिंह राठौर के निर्देशन में विभाग द्वारा निरंतर सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकपॉइंट टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों और समाजसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना है।

MP News : रोड सेफ्टी इंफोर्समेंट टीम ने शहर के विभिन्न चेकपॉइंटों पर भ्रमण कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इस दौरान अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और बिना अनुमति संचालित होने वाले वाहनों पर सख्ती बरती गई।

विभाग ने अब तक ऑफलाइन चालान के माध्यम से ₹1,35,800 और ऑनलाइन चालान के माध्यम से ₹6,06,500 का राजस्व वसूला है। इस प्रकार, परिवहन विभाग ने उल्लंघनकर्ताओं से कुल मिलाकर ₹7,42,300 (सात लाख ब्यालिस हजार तीन सौ रुपये) का राजस्व वसूला है, जो विभाग की सख्ती को दर्शाता है।

MP News : परिवहन विभाग ने जिले के मुख्य मार्गों, विशेष रूप से विन्धनगर, जयनगर और तेलगवा मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी है, जहाँ एनटीपीसी परियोजना की फ्लाई ऐश (राखड़) का परिवहन भारी वाहनों से किया जाता है।

विभाग इस मार्ग पर बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना टैक्स वाले वाहनों और ओवरलोड ट्रांसपोर्टरों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि “सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।” इस मुहिम से जिले में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P Crime : भोपाल सूटकेस कांड का खुलासा! पति ने ही की तीसरी पत्नी की हत्या

भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित कमला नगर...

दिल्ली के कई स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मिला धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कई स्कूलों...

किन्नर समुदाय करेगा अपने अलग ‘शंकराचार्य’ की घोषणा पुष्कर में स्थापित होगी गद्दी

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किन्नर समुदाय से...

पतालसू पीक पर माइनस 6 डिग्री में लहराया तिंरगा! जानें कौन है खेमराज साहू जिसने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के युवा पर्वतारोही खेमराज साहू...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds