Thursday, May 14, 2026
34.1 C
Raipur

Chhath Puja Special Train : छठ पूजा से पहले रेलवे का ‘डबल धमाका’! छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र से बिहार के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, कंफर्म बर्थ की गारंटी…

Chhath Puja Special Train : छठ पूजा में शामिल होने बिहार जाने वाले यात्रियों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ और नियमित ट्रेनों के पूरी तरह पैक हो जाने के बाद रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों को कंफर्म बर्थ सुनिश्चित करने के लिए दुर्ग-पटना-दुर्ग और गोंदिया-पटना-गोंदिया के बीच एक-एक फेरे की दो स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है।

Chhath Puja Special Train : रेलवे ने कहा है कि इन स्पेशल ट्रेनों की सभी श्रेणियों में पर्याप्त संख्या में सीटें उपलब्ध हैं, जिससे अंतिम समय में यात्रा करने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

READ MORE : Burhanpur MP News : कर्मचारियों ने बांधी काली पट्टी, ‘1500 करोड़ के कर्ज’ के दबाव पर भड़के; 29 को प्रदेशव्यापी घेराव की चेतावनी

1. दुर्ग-पटना छठ स्पेशल (08795/08796)

यह स्पेशल ट्रेन छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों को कवर करेगी:

  • जाने की तारीख: दुर्ग से (08795) 25 अक्टूबर को 00:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 4 बजे पटना पहुँचेगी।
  • वापसी की तारीख: पटना से (08796) 26 अक्टूबर को 9:45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 14:30 बजे दुर्ग पहुँचेगी।
  • प्रमुख ठहराव (छत्तीसगढ़): रायपुर (1.20 बजे), भाटापारा, बिलासपुर, चांपा।
  • कोच व्यवस्था: इस 21 कोच वाली स्पेशल ट्रेन में 4 सामान्य, 4 स्लीपर, 8 एसी थ्री, 2 एसी थ्री इकॉनमी और 1 एसी टू कोच की सुविधा है।

2. गोंदिया-पटना छठ स्पेशल (08889/08890)

यह स्पेशल ट्रेन महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी सुविधा देगी:

  • जाने की तारीख: गोंदिया से (08889) 25 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 16:30 बजे पटना पहुँचेगी।
  • वापसी की तारीख: पटना से (08890) 26 अक्टूबर को 18:10 बजे रवाना होकर तीसरे दिन तड़के 3 बजे गोंदिया पहुँचेगी।
  • प्रमुख ठहराव (छत्तीसगढ़/महाराष्ट्र): डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा।
  • कोच व्यवस्था: इस 22 कोच की स्पेशल ट्रेन में 6 सामान्य, 12 स्लीपर और 2 एसी टू कोच की सुविधा रहेगी।

रेलवे ने बताया कि दोनों स्पेशल ट्रेनों की सभी श्रेणी में पर्याप्त संख्या में सीटें उपलब्ध हैं, और यात्री जल्द से जल्द अपना आरक्षण करा सकते हैं।

READ MORE : Burhanpur News : पंखुड़ी गरबा रास’ की धूम! नौ वर्षों से परंपरा और एकता का संगम…

आज चलेगी हावड़ा-नागपुर अनरिजर्व्ड स्पेशल भी

रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए आज 24 अक्टूबर को हावड़ा-नागपुर अनरिजर्व्ड स्पेशल ट्रेन (01066) भी चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन आज हावड़ा से 21:30 बजे चलकर 25 अक्टूबर को रायपुर 12:45 बजे और नागपुर 18:20 बजे पहुँचेगी। इस ट्रेन में 16 सामान्य कोच सहित कुल 18 कोच रहेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishanebaz.com (@nishaanebaz_com)

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories