Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh Surguja News : घर के भीतर पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी…

Surguja News : घर के भीतर पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी…

Surguja News
Surguja News

Surguja News : सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुम्हरता में एक घर के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में यह दोहरे हत्याकांड का मामला लग रहा है।

हत्या की आशंका

Surguja News : मृतकों की पहचान रीमा और उनकी पत्नी उर्मिला के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर दरिमा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि दोनों मृतकों के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों का मर्ग कायम कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

READ MORE : MP News : जबलपुर : तिलवारा के देउरी में मानवता शर्मसार, गुटखा खिलाने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म; दोनों आरोपी गिरफ्तार

हत्या समेत सभी एंगल से जांच

पुलिस ने घटनास्थल को तुरंत सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या समेत सभी संभावित एंगल से मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Surguja News : Chhattisgarh Congress : जिलाध्यक्षों के ऐलान से पहले घमासान, दावेदारों ने सोशल मीडिया पर जताया ‘धोखे’ का दर्द

इस दोहरे हत्याकांड को लेकर पूरे कुम्हरता गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here