Tuesday, August 25, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa News : डॉक्टर नकली दवा लिखते हैं, मैं खुद बेचता हूँ...

Rewa News : डॉक्टर नकली दवा लिखते हैं, मैं खुद बेचता हूँ – बड़े मेडिकल स्टोर संचालक का सनसनीखेज खुलासा…

Rewa News
Rewa News

Rewa News :रीवा। रीवा जिले से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार की पोल खोलता एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। हॉस्पिटल चौराहे स्थित रीवा के सबसे बड़े अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर के संचालक ने एक गोपनीय कैमरे में यह सनसनीखेज खुलासा किया है कि वह नकली दवाइयाँ बेचता है और जिले के सरकारी डॉक्टर इसमें शामिल हैं।

Rewa News : डॉक्टरों पर भ्रष्टाचार का आरोप

जब एक व्यक्ति ने मरीज बनकर अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर के संचालक से बात की, तो संचालक ने जो कहा उसने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया। मेडिकल स्टोर संचालक ने गोपनीय कैमरे में कबूल किया कि:

  • “संजय गांधी हॉस्पिटल के डॉक्टर सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं।”
  • “मैं खुद नकली दवाई बेचता हूँ। मेरे पास स्टोर में पर्याप्त मात्रा में रखी हुई है।”

यह मामला इसलिए और भी गंभीर हो जाता है, क्योंकि यह वही मेडिकल स्टोर है जिसने कई सालों तक संजय गांधी हॉस्पिटल को दवाओं की सप्लाई की थी।

Read more : Bilaspur News : सरकारी स्कूल में शराब-मुर्गा पार्टी, बच्चों से गाली-गलौज; दो शिक्षक सस्पेंड…..

चुनिंदा स्टोर से दवा खरीदने का दबाव

संचालक ने बताया कि जिले में कई डॉक्टर मरीजों को जानबूझकर ऐसी दवाइयाँ लिखते हैं, जो केवल चुनिंदा मेडिकल स्टोर्स पर ही उपलब्ध होती हैं। ऐसा करने के पीछे उनका मकसद डॉक्टर-मेडिकल स्टोर की सेटिंग बनाए रखना है।

संचालक के अनुसार, इस गठजोड़ में डॉक्टर और मेडिकल स्टोर दोनों मिलकर मरीजों की जेब काट रहे हैं। मरीजों को सही दवा मिले या न मिले, इसकी किसी को परवाह नहीं है।

Read more : Burhanpur News : केले की फसल बीमा और MSP को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, अर्धनग्न होकर ट्रैक्टर रैली, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी…

गौरतलब है कि हाल ही में छिंदवाड़ा में नकली कफ सिरप से नवजात बच्चों की मौत की घटना ने पूरे मध्य प्रदेश को झकझोर दिया था। ऐसे में रीवा के सबसे बड़े मेडिकल स्टोर संचालक का यह खुलासा स्वास्थ्य व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस गंभीर मामले की उच्च-स्तरीय जांच आवश्यक है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here