Bilaspur News : सरकारी स्कूल में शराब-मुर्गा पार्टी, बच्चों से गाली-गलौज; दो शिक्षक सस्पेंड…..

Parivesh
Bilaspur News

Bilaspur News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मस्तूरी विकासखंड के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय समय के दौरान शराब पीने और मुर्गा पार्टी करने के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Bilaspur News : स्कूल परिसर में शराब सेवन

मामला मस्तूरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय, रहटाटोर का है। जानकारी के अनुसार, 7 अक्टूबर को सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रधान पाठक राजेश्वर मरावी और सहायक शिक्षक मनोज कुमार नेताम विद्यालय के कार्यालय कक्ष में शराब पीते और मुर्गा पार्टी करते पाए गए। स्कूल में लगभग 145 बच्चे पढ़ रहे थे और महिला रसोइयां भी मौजूद थीं।

READ MORE : CG News : खेत की रखवाली कर रहे 68 वर्षीय बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, मौके पर मौत…

बच्चों से गाली-गलौज का गंभीर आरोप

सबसे गंभीर बात यह है कि नशे में धुत इन शिक्षकों ने स्कूल में मौजूद बच्चों के साथ गाली-गलौज भी की, जिससे बच्चे डर और अपमान की भावना के साथ पढ़ाई करने को मजबूर हुए।

अभिभावकों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

बच्चों ने इस शर्मनाक घटना की जानकारी अपने पालकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी। इसके बाद स्थानीय अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने ऐसे शिक्षकों को तुरंत हटाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

मामले की जांच के लिए जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी विजय तांडे ने मस्तूरी ब्लॉक के बीईओ को भेजा। जांच समिति ने वीडियो और अन्य सबूतों की गहन समीक्षा के बाद आरोपों को सही पाया। जांच रिपोर्ट के आधार पर, डीईओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान पाठक राजेश्वर मरावी और सहायक शिक्षक मनोज कुमार नेताम को निलंबित कर दिया।

READ MORE : MP News : इंदौर : MIG क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या, 48 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

इस घटना से पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और अभिभावकों में शिक्षकों के इस गैरजिम्मेदाराना व्यवहार को लेकर भारी नाराजगी का माहौल है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *