Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh CG News : खेत की रखवाली कर रहे 68 वर्षीय बुजुर्ग को...

CG News : खेत की रखवाली कर रहे 68 वर्षीय बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, मौके पर मौत…

CG News
CG News

CG News : बलौदा बाजार। बलौदा बाजार जिले के बारनवापारा वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दीपावली के शुभ अवसर पर हुए एक दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग हाथी के हमले का शिकार हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG News : क्या है घटना?

CG News : यह दुखद घटना बलौदा बाजार के हरदी गांव में हुई। गांव के 68 वर्षीय बुजुर्ग कनकुराम अपने खेत की रखवाली कर रहे थे, तभी अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में कनकुराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दीपावली के मौके पर हुई इस घटना से पूरे परिवार और गांव में मातम पसर गया है।

READ MORE : Bihar Assembly Elections : बिहार महागठबंधन में तेजस्वी का चेहरा तय?…CM फेस पर आज हो सकती है औपचारिक घोषणा…..

28 हाथियों का दल क्षेत्र में सक्रिय

वन मंडल के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में बारनवापारा वन क्षेत्र में 28 हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि दल से बिछड़ा हुआ कोई हाथी गुस्से में आकर हमलावर हो गया होगा।

वन विभाग ने दी तत्काल सहायता

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा बाजार वन मंडल के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने मानवता के आधार पर मृतक कनकुराम के परिवार को तत्काल 25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की है।

READ MORE : Bhai Dooj 2025 : आज सिर्फ सवा दो घंटे का मुहूर्त, नोट करें तिलक का सही समय और पूजा विधि……

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों के मूवमेंट को लेकर समय-समय पर मुनादी की जाती है। अब वन विभाग इस बात की विस्तृत जांच करेगा कि इतनी चेतावनी के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में चूक कहां हुई। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नई रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here