Indian Railways : त्योहारों में रेल यात्रा हुई आसान, वॉर रूम से हो रही स्टेशनों की 24 घंटे निगरानी…

Parivesh
Indian Railways

Indian Railways : बिलासपुर। त्योहारी सीजन की अतिरिक्त भीड़ को सफलतापूर्वक नियंत्रित करने और यात्रियों को निर्बाध यात्रा देने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने एक बड़ी तैयारी की है। रेलवे ने अपनी खुद की 170 ट्रिप फेस्टिवल स्पेशल और मेमू/पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, वहीं अन्य जोनों की 223 स्पेशल ट्रेनों को भी अपने क्षेत्र से गुजारकर यात्रियों को सुविधा दे रहा है। यानी, कुल 393 विशेष ट्रेनें इस सीजन में लोगों को राहत देंगी।

Indian Railways : 24×7 ‘वॉर रूम’ से निगरानी, बिलासपुर में विशेष सुविधा:

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए, मुख्यालय और मंडलों में 24×7 चलने वाले ‘वॉर रूम’ स्थापित किए गए हैं, जो स्टेशनों की गतिविधियों की रियल-टाइम निगरानी कर रहे हैं।

READ MORE : Horoscope 23 October 2025 : सिंह और तुला के लिए शुभ दिन, कन्या और कर्क रहें सतर्क

SECR के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बताया कि बिलासपुर स्टेशन पर यात्रियों की अभूतपूर्व भीड़ को देखते हुए दो विशेष ‘होल्डिंग एरिया’ (प्रतीक्षा क्षेत्र) बनाए गए हैं। इन क्षेत्रों में यात्रियों के लिए खानपान, पेयजल और बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है, जहाँ भीड़ नियंत्रण के लिए कर्मचारियों की निरंतर ड्यूटी लगाई गई है।

रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ जैसे सभी प्रमुख स्टेशनों पर भी ऐसे ही विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। इसके अलावा, सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जा रही है।

READ MORE : CG News : बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 31 पुलिस कर्मियों का तबादला, प्रशासनिक संतुलन पर जोर

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *