Gwalior News : प्रेमी युगल ने आर्य समाज मंदिर में की शादी, वीडियो जारी कर युवती ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप…

Gwalior News : ग्वालियर/डबरा। दीपावली के दिन डबरा और टेकनपुर के एक प्रेमी युगल ने घर वालों के विरोध के बावजूद ग्वालियर के आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। टेकनपुर की रहने वाली कामिनी और डबरा के रोहित ने विधि-विधान से शादी करके जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।

Gwalior News : मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली के दिन दोनों अपने घर से भागकर ग्वालियर पहुंचे, जहां आर्य समाज संस्था में मंत्रोच्चारण के साथ उनकी शादी संपन्न हुई। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी शादी की पुष्टि की।

READ MORE : Panchkula Haryana : पूर्व DGP के बेटे की मौत में सिरिंज का रहस्य, बाजू पर मिला निशान, SIT करेगी जांच…

पिता पर लगाए गंभीर आरोप: जारी किए गए वीडियो में कामिनी ने अपने पिता राकेश कुमार और परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने कहा कि जब उसके परिवार को रोहित से उसके संबंधों का पता चला, तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश भी की गई। इसी डर के कारण उसने अपनी मर्जी से रोहित के साथ विवाह करने का फैसला लिया।

READ MORE : Bihar Elections 2025 : तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान : सरकार बनी तो बिहार के सभी संविदाकर्मी होंगे स्थायी, जीविका दीदियों का वेतन इतने हजार महीना

कामिनी ने पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि यदि उसके या उसके पति रोहित के साथ कोई अनहोनी होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उसके पिता और परिवार की होगी। साथ ही उसने पुलिस से अपील की कि रोहित या उसके परिवार को किसी भी प्रकार से परेशान न किया जाए, क्योंकि यह शादी दोनों की रजामंदी से की गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories