Panchkula Haryana : पूर्व DGP के बेटे की मौत में सिरिंज का रहस्य, बाजू पर मिला निशान, SIT करेगी जांच…

Parivesh
Panchkula Haryana

Panchkula Haryana : पंचकूला (हरियाणा)। पंजाब के पूर्व डीजीपी (ह्यूमन राइट्स) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसने जांच को एक नई दिशा दी है। रिपोर्ट के अनुसार, अकील अख्तर के दाएं बाजू पर कोहनी से लगभग 7 सेंटीमीटर नीचे सिरिंज का एक निशान पाया गया है।

Panchkula Haryana : पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संकेत: शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह संकेत मिलता है कि अकील ड्रग्स का आदी था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह किस तरह का ड्रग लेता था। मेडिकल एक्सपर्ट्स ने इस बात पर हैरानी जताई है कि ड्रग एडिक्ट्स आमतौर पर ड्रग्स लेने के लिए बाएं बाजू का इस्तेमाल करते हैं, जबकि अकील के दाएं बाजू पर सिंगल सिरिंज मार्क मिला है। इसके अलावा, एडिक्ट्स के बाजुओं पर आमतौर पर मिलने वाले सिरिंज के कई निशान भी नहीं पाए गए हैं।

READ MORE : Govardhan Puja Special : गोवर्धन पूजा पर 10 साल से चांदी के जेवरों से सजती आ रहीं माँ गौरी….

Panchkula Haryana : इस शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर, हरियाणा पुलिस की SIT (विशेष जांच दल) ने एसीपी विक्रम नेहरा की अगुवाई में जांच शुरू कर दी है।

नया वीडियो लाया ट्विस्ट: इस बीच, अकील अख्तर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे केस में एक बड़ा ट्विस्ट ला दिया है। करीब 3 मिनट के इस वीडियो में अकील अख्तर ने अपने परिवार (माता-पिता और बहन) पर लगाए गए सभी आरोपों को नकारा है। वीडियो में वह अपने परिवार की, खासकर अपनी बहन की तारीफ करते हुए कह रहे हैं, “मैं उस वक्त क्या बोल रहा था मुझे कुछ पता नहीं। तभी इसे पागलपन कहते हैं शायद।” उन्होंने माना कि बीमारी के दौरान परिवार ने उनकी बहुत अच्छी देखभाल की। हालांकि, वीडियो के अंत में अकील यह भी कहते हैं, “देखते हैं ये लोग मुझे जान से मरवाएंगे कि नहीं।”

परिवार के खिलाफ FIR और पूर्व DGP का बयान: अकील अख्तर की मौत के सिलसिले में पहले ही पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी, बेटे की पत्नी और बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। यह एफआईआर अकील के पड़ोसी शम्शुद्दीन चौधरी की तहरीर पर दर्ज की गई थी।

READ MORE : Kerala News : राष्ट्रपति मुर्मू बाल-बाल बचीं : हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान धंसा हेलीपैड, बड़ा हादसा टला….

इस पर पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने मंगलवार को चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शम्शुद्दीन चौधरी, जिसे वह जानते तक नहीं, करोड़ों के फ्रॉड केस में आरोपी है और वह राजनीति तथा बदले की भावना से प्रेरित होकर उन्हें फंसाने की साजिश कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस जांच में जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *