Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS: मंदसौर पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी , वित्तमंत्री देवड़ा को...

MP NEWS: मंदसौर पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी , वित्तमंत्री देवड़ा को लेकर दिया बयान, जगदीश देवड़ा वित्तमंत्री नहीं है डोडाचूरा मंत्री हैं…

MP NEWS:
MP NEWS:

MP NEWS: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज मंदसौर पहुंचे और यहां पिछले दिनों पुतला दहन के दौरान मारपीट में घायल हुए कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। सबसे पहले जीतू पटवारी जिला अस्पताल पहुंचे और संजीत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष ईश्वरलाल धाकड़ से मुलाकात करते हुए उनकी हौसला आफजाई की और स्वास्थ्य का हाल जाना। यहां मौजूद कांग्रेस नेताओं से बुढ़ा गांव में हुई घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। इस दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि मल्हारगढ़ के विधायक और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, वित्त मंत्री नहीं है बल्कि वह डोडाचुरा मंत्री है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर यह हमला तस्करों ने किया है।

MP NEWS: इसके बाद जीतू पटवारी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सभा के बाद जीतू पटवारी रैली के रूप में एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां एसपी कार्यालय का सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने घेराव किया, काफी देर चली धक्कामुक्की और नारेबाजी के बाद जीतू पटवारी सहित कुछ कांग्रेस नेता एसपी से मिलने पहुंचे। जीतू पटवारी ने एसपी से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और मल्हारगढ़ डिवीजन के एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी पर तस्करों से मिली भगत के आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण करने की मांग की।

 

MP NEWS: वहीं SP अभिषेक आनंद के समक्ष जीतू पटवारी ने साफ कहा कि यदि पुलिस एक महीने में इन पर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो एक महीने बाद कांग्रेस मल्हारगढ़ में बड़ा आयोजन करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय के चौराहे पर एक के बाद एक तीन पुतले जगदीश देवड़ा के अलग-अलग स्थान पर जलाएं इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प भी हुई। पुलिस ने फायरफाइटर की मदद से पुतलों को बझाने का पुरा प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हल्का बल प्रयोग कर तीतर-भीतर भी किया। इसके बाद जीतू पटवारी भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता के आमने-सामने आने के बाद मारपीट वाले घटनाक्रम बूढ़ा भी पहुंचे और पूरे स्थितियों का जायजा लिया।

 

READMORE:Crime News: जमीन विवाद ने ली हिंसक रूप, हथियारबंद हमले में तीन घायल, राजस्व अमले को दी गई जान से मारने की धमकी

MP NEWS: मीडिया से चर्चा में जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओ के ऊपर डोडाचुरा के तस्करों ने हमला किया है और पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। अगर इस तरीके से तस्कर और भारतीय जनता पार्टी के लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला करेंगे और पुलिस मोन रहती है तो यही समझ में आता है कि लोकतंत्र खतरे में है। मल्हारगढ़ डिवीजन के SDOP तस्करों को संरक्षण दे रहे हैं उनका स्थानांतरण होना चाहिए।

 

MP NEWS: साथ ही मुख्यमंत्री को आडे हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के गृहमंत्री भी हैं, अगर सरकार का रवैया ऐसा रहा तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, मैं सरकार से आग्रह कर रहा हूं कि अपनी नीति और नियत दोनों चेंज कर लें। आज पहले वालच कांग्रेस नहीं है कि चुनाव हार गए तो डर गए, आज कांग्रेस सड़क पर है और विपक्ष का दायित्व पूरा निभा रही है। हम देश की सेना का अपमान करने वालों के पुतले 100 नहीं 500% जलाएंगे और छोड़ेंगे नहीं। मुख्यमंत्री जी आपको मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का इस्तीफा लेना था, क्यों नहीं लिया? नरेंद्र मोदी सेना को सैल्यूट करते हैं, आपके मंत्री सेना का अपमान करते हैं और इस पर बीजेपी मौन रहती हैं, मुख्यमंत्री ने कान में तेल लगा लिया है। देश के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को पहले ही बता दिया कि वह कैसे हमला करेंगे, यह सरासर देश के साथ धोखा है।

 

MP NEWS: इतना ही नहीं जीतू पटवारी ने सीएम के आज इंदौर दौरे पर भी जमकर तंज कसा है, जीतू पटवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी इंदौर में मीटिंग तो ले रहे हैं लेकिन इंदौर में 2000 करोड रुपए का घोटाला हुआ है। नगर निगम में फाइलें बन गई लेकिन पैसा कहां लगा यह पता नहीं है। इस घोटाले में सब सामिल हैं। इस बहुत बड़ी चोरी पर मोहन यादव मोन है। पिछले 20 साल से मास्टर प्लान नहीं आया है, मेट्रो सिटी बनाने की बात करेंगे लेकिन शहर का विकास व्यवस्थित तरीके से हो इस पर बात नहीं हो रही है। पूरा इंदौर आज रेंग रहा है, अहिल्या माता के यहां आज न्याय की बात होना थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here