Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh Diwali Chhath Puja 2025 : रायपुर रेल मंडल का त्योहारी धमाका :...

Diwali Chhath Puja 2025 : रायपुर रेल मंडल का त्योहारी धमाका : घर वापसी हुई आसान, छठ पूजा और दीपावली पर विशेष ट्रेनों की सौगात…

Diwali Chhath Puja 2025
Diwali Chhath Puja 2025

Diwali Chhath Puja 2025 : रायपुर (छत्तीसगढ़)। दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर बिहार और आसपास के राज्यों जाने वाले यात्रियों के लिए रायपुर रेल मंडल ने विशेष राहत की घोषणा की है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मंडल ने कुल 18 विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इनमें से तीन ट्रेनें दुर्ग स्टेशन से शुरू होंगी, ताकि अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

Diwali Chhath Puja 2025 : विशेष ट्रेनों में शामिल हैं:

  • 08795 दुर्ग–पटना (PNBE) : 19 अक्टूबर को एक ट्रिप

  • 08763 दुर्ग–सुल्तानपुर (SLN) : 13 सितंबर से 29 सितंबर तक हर शनिवार

  • 08760 दुर्ग–नई दिल्ली (NZM) : 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक हर मंगलवार

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर विशेष क्राउड मैनेजमेंट, होल्डिंग एरिया, खान-पान सुविधा और कंफर्म बर्थ की व्यवस्था की गई है।

READ MORE : Horoscope Today 22 October 2025 : बुध का दिन लाएगा सफलता या संघर्ष? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल….

रायपुर रेल मंडल के प्रबंधक दयानंद ने मंगलवार को स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था, सफाई और सुरक्षा का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी सुविधाएँ सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

प्रबंधक दयानंद ने स्टेशन पर बनाए गए अस्थायी यात्री ठहराव केंद्रों का दौरा भी किया और यात्रियों से सीधे बातचीत कर उनकी राय और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे ने न केवल अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है, बल्कि अस्थायी टिकट काउंटर, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, पेयजल और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था भी सुनिश्चित की है।

READ MORE : CG News : रायपुर के शहर क़ाज़ी मौलाना मोहम्मद अली फ़ारूकी का इंतिक़ाल, मुस्लिम समाज में शोक की लहर

रेलवे प्रशासन का कहना है कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए सभी स्टेशनों पर विशेष टीम बनाई गई है, जो लगातार निगरानी कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here